{"_id":"6a1687712a5b6a67ac068368","slug":"pm-modi-urges-citizens-to-take-maximum-precaution-india-witnesses-soaring-temperatures-gives-advice-kindness-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"'प्यासे व्यक्ति को दें पानी': बढ़ती गर्मी के बीच PM की देशवासियों से अपील; बोले- पशु-पक्षियों का भी रखें ख्याल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'प्यासे व्यक्ति को दें पानी': बढ़ती गर्मी के बीच PM की देशवासियों से अपील; बोले- पशु-पक्षियों का भी रखें ख्याल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Devesh Tripathi
Updated Wed, 27 May 2026 11:26 AM IST
विज्ञापन
सार
भारत में 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान गर्मी अपने चरम पर होती है और इसका असर दिखने भी लगा है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते तापमान बढ़ जाता है। इस बीच पीएम मोदी ने लोगों से गर्मी से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारत में बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से अधिकतम सावधानी बरतने का आग्रह किया है। पीएम मोदी ने लोगों से अपील करते कहा, ''पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, बाहर निकलते समय अपने साथ पानी रखें, दूसरों को भी पानी पिलाएं; ऐसी नेक भावना का बहुत महत्व है।''
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बच्चे, बुजुर्ग और बाहर काम करने वाले लोग भीषण गर्मी में खास तौर से असुरक्षित होते हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी से होने वाली थकावट के लक्षणों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।
ये भी पढ़ें: SIR: 'एसआईआर कराना चुनाव आयोग का अधिकार', मतदाता सूची पुनरीक्षण की वैधता पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर
विज्ञापन
पीएम मोदी ने लोगों से की भरपूर मात्रा में पानी पीने की अपील
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ''देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। इसके साथ ही दैनिक जीवन में गर्मी से होने वाली कई कठिनाइयां भी बढ़ रही हैं। मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि जितनी अधिक सावधानी बरत सकें, अवश्य बरतें। कृपया स्वयं को हाइड्रेटेड रखें, घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखें।''
नागरिकों को नेकी करने की भी दी सलाह
उन्होंने कहा, ''ऐसे मौसम में आपकी संवेदनशीलता भी बहुत बड़ा सहारा बन जाती है। अगर संभव हो, तो किसी प्यासे व्यक्ति को एक गिलास पानी अवश्य दें। मैं ऐसे लोगों की सराहना भी करूंगा जो अपने घरों के और दुकानों के बाहर मटके में जल रखते हैं ताकि कोई भी उनसे पानी पी सके।''
एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, ''जब भी संभव हो, अपने माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी और अन्य प्रियजनों को फोन कर उनका हालचाल अवश्य पूछें। उन्हें पर्याप्त पानी पीने, दोपहर की तेज धूप में बाहर न निकलने और जितना हो सके, आराम करने की सलाह दें।''
पीएम मोदी ने आगे लिखा, ''इस प्रचंड गर्मी में हमें अपने आसपास के पशु-पक्षियों को भी नहीं भूलना चाहिए। अपने घर, बालकनी, छत, दुकान या ऑफिस के बाहर पानी से भरा एक छोटा-सा बर्तन रखना भी किसी प्यासे पक्षी के लिए जीवनदान बन सकता है। आइए, इन कठिन दिनों में पूरी संवेदनशीलता और करुणा के साथ एक-दूसरे का ध्यान रखें।''
ये भी पढ़ें: कर्नाटक में कांग्रेस की खींचतान: शिवकुमार को कमान या CM सिद्धारमैया का रसूख बरकरार? बंगलूरू में नाश्ते पर नजर
देश में 25 मई से नौतपा की शुरुआत
देश में 25 मई से शुरू हुए नौतपा ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। नौतपा की शुरुआत के साथ ही देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाएं तापमान को बढ़ा दे रही हैं। तापमान लगातार बढ़ने की वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

Trending Videos