पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi West Bengal Visit Updates Armed Forces Commanders Conference in Kolkata Bihar Purnea Bhagalpur Program

PM Modi In Kolkata-Bihar: आज से सशस्त्र बल कमांडर सम्मेलन, पीएम कोलकाता में करेंगे शुभारंभ; बिहार भी पहुंचेंगे

Mon, 15 Sep 2025 02:35 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 15 Sep 2025 02:35 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोलकाता में सशस्त्र बल कमांडर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन के दौरान शीर्ष सैन्य अधिकारी भविष्य में जरूरी सुधारों पर मंथन करेंगे। सुरक्षा बलों की अभियानगत तैयारियों और परिवर्तन पर भी चर्चा होगी। शुभारंभ के बाद प्रधानमंत्री बिहार दौरे पर रवाना हो जाएंगे। जानिए उनका पूरा कार्यक्रम

विज्ञापन
PM Modi West Bengal Visit Updates Armed Forces Commanders Conference in Kolkata Bihar Purnea Bhagalpur Program
पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोलकाता स्थित पूर्वी कमान मुख्यालय में सशस्त्र बल कमांडरों के तीन दिवसीय संयुक्त सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सुधारों, परिवर्तन और अभियानगत तैयारियों पर केंद्रित इस वर्ष के सम्मेलन का विषय सुधारों का वर्ष – भविष्य के लिए परिवर्तन है। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य संस्थागत सुधारों, गहन एकीकरण और तकनीकी आधुनिकीकरण के प्रति सशस्त्र बलों की प्रतिबद्धता को दर्शाना और उच्च स्तर की बहु-क्षेत्रीय अभियानगत तत्परता बनाए रखना है।

विज्ञापन


कोलकाता के बाद बिहार रवाना हो जाएंगे पीएम मोदी
इससे पहले प्रधानमंत्री रविवार शाम असम के जोरहाट से कोलकाता पहुंचे। राजभवन में उन्होंने रात्रि विश्राम किया। पीएम के दौरे से जुड़े अधिकारी ने बताया कि यह एक महीने से भी कम समय में पीएम का कोलकाता का यह दूसरा दौरा है। उन्होंने कहा कि मोदी सोमवार सुबह भारतीय सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय विजय दुर्ग में सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे और दोपहर में बिहार के पूर्णिया के लिए रवाना हो जाएंगे। विजय दुर्ग को पहले फोर्ट विलियम कहा जाता था।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई हस्तियां होंगी शामिल
अधिकारी ने बताया कि कोलकाता में यह सम्मेलन मई में हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद हो रहा है। इस समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह सहित अन्य लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है सीसीसी
संयुक्त कमांडरों का सम्मेलन (सीसीसी) सशस्त्र बलों के लिए एक विचार-मंथन मंच के रूप में कार्य करता है। यह देश के शीर्ष नागरिक और सैन्य नेताओं को वैचारिक और रणनीतिक स्तरों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए एकसाथ लाता है। सीसीसी का अंतिम आयोजन 2023 में भोपाल में हुआ था, जिसका उद्घाटन भी प्रधानमंत्री मोदी ने किया था।

विभिन्न रैंकों के अधिकारी करेंगे संवाद
रक्षा मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि तीन दिवसीय विचार-विमर्श का उद्देश्य सशस्त्र बलों को और मजबूत करना है। इसमें सशस्त्र बलों के विभिन्न रैंकों के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ संवादात्मक सत्र आयोजित किए जाएंगे।

एक माह में दूसरा बिहार दौरा, राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का करेंगे शुभारंभ
प्रधानमंत्री एक माह के भीतर ही दूसरी बार 15 सितंबर को बिहार दौरे पर पहुंचेंगे, जहां वह राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का शुभारंभ करेंगे। यह बोर्ड उत्पादन और नई तकनीक के विकास को बढ़ावा देगा, कटाई के बाद के प्रबंधन को मजबूत करेगा, मूल्य संवर्धन और प्रसंस्करण को बढ़ावा देगा और मखाना के बाजार, निर्यात और ब्रांड विकास को सुगम बनाएगा।

पूर्णिया में हवाईअड्डा टर्मिनल का उद्घाटन
प्रधानमंत्री पूर्णिया में हवाईअड्डे के अंतरिम टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे, जिससे क्षेत्र में यात्री संचालन क्षमता में वृद्धि होगी। प्रधानमंत्री पूर्णिया में लगभग 36,000 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

बिहार में निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा 25,000 करोड़ रुपये का निवेश
भागलपुर के पीरपैंती में ताप विद्युत परियोजना का शिलान्यास करेंगे, जो बिहार में निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा 25,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा।  इस दौरान पीएम 2680 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कोसी-मेची अंतर-राज्यीय नदी संपर्क परियोजना के पहले चरण की आधारशिला भी रखेंगे।


रेल परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास की भी योजना
रेल संपर्क में सुधार की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप प्रधानमंत्री रेल परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे और कई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। अन्य परियोजनाओं के अलावा वह प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत35,000 ग्रामीण लाभार्थियों और प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 5,920 शहरी लाभार्थियों के लिए गृह प्रवेश समारोह में हिस्सा लेंगे और कुछ लाभार्थियों को चाबियां सौंपेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed