PM Modi Bengal Visit: पीएम मोदी ने कोलकाता मेट्रो के तीन नए रूट का किया शुभारंभ, सड़कों पर जाम से मिलेगी निजात
PM Modi West Bengal Visit: बिहार दौरे के बाद पीएम मोदी पश्चिम बंगाल पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में कई मेट्रो रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस शुभारंभ कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी ने मेट्रो रेल में सफर भी किया है। बंगाल में पीएम मोदी के दौरे का पूरा अपडेट पढ़ें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के बाद पश्चिम बंगाल की यात्रा पर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने कोलकाता में 13.61 किलोमीटर लंबे नवनिर्मित मेट्रो नेटवर्क और इन मार्गों पर मेट्रो सेवाओं का शुभारंभ किया है। पीएम मोदी ने इस दौरान जेसोर रोड मेट्रो स्टेशन से नोआपारा-जय हिंद विमानबंदर मेट्रो सेवा, सियालदह-एस्प्लेनेड मेट्रो सेवा और बेलेघाटा-हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखाई। जिसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए पहला सीधा संपर्क भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक, पीएम जेसोर रोड मेट्रो स्टेशन से जय हिंद बिमानबंदर और वापस मेट्रो की सवारी भी की है।
#WATCH | पश्चिम बंगाल | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में विभिन्न मेट्रो रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने जेसोर रोड मेट्रो स्टेशन से नोआपारा-जय हिंद विमानबंदर मेट्रो सेवा, सियालदह-एस्प्लेनेड मेट्रो सेवा और बेलेघाटा-हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो सेवा को… pic.twitter.com/uvmO7ZJLIZविज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 22, 2025
VIDEO | West Bengal: PM Narendra Modi (@narendramodi) flags off metro train services on the newly constructed sections in Kolkata.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 22, 2025
(Source: Third Party)#KolkataMetro
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/LxQMOAWJ10
यह भी पढ़ें - VP Election: 'विपक्ष के उम्मीदवार ने की नक्सलवाद की मदद', अमित शाह ने जस्टिस सुदर्शन रेड्डी पर साधा निशाना
पीएम के साथ राज्यपाल और प्रदेश अध्यक्ष रहे मौजूद
प्रधानमंत्री के साथ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार भी मौजूद थे। 'ग्रीन', 'येलो' और 'ऑरेंज' लाइनों में फैला 13.61 किलोमीटर लंबा यह नेटवर्क 1984 में शुरू हुई शहर की मेट्रो यात्रा में एक निर्णायक क्षण का प्रतीक है। अधिकारियों ने कहा कि इन नए रूटों से कोलकाता की जाम सड़कों पर भीड़भाड़ कम होने और लाखों लोगों के दैनिक आवागमन में बदलाव आने की उम्मीद है।
#WATCH | पश्चिम बंगाल | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोलकाता में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह और शांतनु ठाकुर ने अभिनंदन किया। pic.twitter.com/pLrlM90iy4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 22, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेट्रो की सवारी की और मेट्रो परियोजनाओं में शामिल स्कूली छात्रों और निर्माण श्रमिकों से बातचीत की।
#WATCH | Kolkata, West Bengal: Prime Minister Narendra Modi takes a metro ride and interacts with school students and construction workers involved in the metro projects.
— ANI (@ANI) August 22, 2025
PM Modi flagged off the Noapara–Jai Hind Bimanbandar metro service from Jessore Road Metro Station and… pic.twitter.com/lgQPGQDUAJ
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'आज एक बार फिर मुझे पश्चिम बंगाल में विकास को गति देने का अवसर मिला... सभी खुश हैं कि कोलकाता के सार्वजनिक परिवहन में प्रगति हुई है... मैं इन विकास परियोजनाओं के लिए कोलकाता के लोगों को बधाई देता हूं।'
#WATCH | Kolkata, West Bengal | PM Narendra Modi says, "Today once again I got the opportunity to accelerate development in West Bengal...Everyone is happy that Kolkata's public transport has progressed...I congratulate the people of Kolkata for these development projects" pic.twitter.com/UfIdQMn1aS
— ANI (@ANI) August 22, 2025
'कोलकाता जैसे हमारे शहर भारत के इतिहास की पहचान'
वहीं इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'कोलकाता जैसे हमारे शहर भारत के इतिहास और हमारे भविष्य दोनों की समृद्ध पहचान है। आज जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है तब दमदम, कोलकाता इन शहरों की भूमिका बहुत बड़ी है... ये आयोजन इस बात का प्रमाण है कि आज का भारत अपने शहरों का कैसे कायाकल्प कर रहा है।'
#WATCH | कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कोलकाता जैसे हमारे शहर भारत के इतिहास और हमारे भविष्य दोनों की समृद्ध पहचान है। आज जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है तब दमदम, कोलकाता इन शहरों की भूमिका बहुत बड़ी है... ये आयोजन इस बात का… https://t.co/NcIpsONQkV pic.twitter.com/gI6JfdLLc9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 22, 2025
यह भी पढ़ें - Rajnath Singh: 'भारत ने बनाई फरारी जैसी अर्थव्यवस्था, दूसरा अब भी मलबे का डंपर..' राजनाथ का पाकिस्तान पर हमला
बंगाल में टीएमसी के खिलाफ गुस्सा, जनता को भाजपा से उम्मीद
यह भी दिलचस्प है कि पश्चिम बंगाल दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता में टीएमसी के खिलाफ गुस्सा लगातार बढ़ रहा है, लोग भाजपा की ओर उम्मीद से देख रहे हैं। पीएम ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, 'मैं कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच आने को उत्सुक हूं। हर बीतते दिन के साथ टीएमसी के खिलाफ जनाक्रोश बढ़ रहा है। पश्चिम बंगाल हमारे विकास एजेंडे के कारण भाजपा की ओर आशा से देख रहा है।'