सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi will address annual UN General Assembly session on september 27

27 सितंबर को यूएन में होगा भारत-पाकिस्तान का आमना सामना, पीएम मोदी के बाद इमरान का संबोधन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Mon, 09 Sep 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
सार

  • प्रधानमंत्री मोदी 27 सितंबर तो संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र को संबोधित करेंगे। 
  • इस दौरान वह द्विपक्षीय और बहुपक्षीय वार्ता करेंगे।
  • इससे पहले साल 2014 में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में विश्व नेताओं को संबोधित किया था। 
  • पाकिस्तान के प्रधानंमत्री इमरान खान भी 27 सितंबर को ही विश्व नेताओं को संबोधित करेंगे।

PM Modi will address annual UN General Assembly session on september 27
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका में 27 सितंबर को भारत और पाकिस्तान का आमना सामना होने वाला है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सत्र को संबोधित करेंगे। साथ ही एक सप्ताह के न्यूयॉर्क प्रवास के दौरान उनका कई द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकों का कार्यक्रम भी है।

Trending Videos


वक्ताओं की सूची के अनुसार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान 27 सितंबर को वैश्विक नेताओं को संबोधित करेंगे। खान का संबोधन मोदी के संबोधन के कुछ ही देर बाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र के 74वें सत्र में वैश्विक नेताओं के संबोधन कार्यक्रम की प्रारंभिक सूची में यह जानकारी दी गई है। इसके अनुसार मोदी 27 सितंबर की सुबह एक उच्च स्तरीय सत्र को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री ने महासभा को पहली बार 2014 में संबोधित किया था। मई में आम चुनाव में शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री के तौर पर अपने दूसरे कार्यकाल में वह सितंबर में पहली बार संयुक्त राष्ट्र में विश्व के नेताओं को संबोधित करेंगे।

महासभा में वक्ताओं की प्रारंभिक सूची के अनुसार करीब 112 राष्ट्राध्यक्ष, करीब 48 शासनाध्यक्ष और 30 से अधिक विदेश मंत्री महासभा को संबोधित करने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचेंगे। आम चर्चा 24 सितंबर से आरंभ होगी और 30 सितंबर तक चलेगी।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप महासभा को 24 सितंबर को संबोधित करेंगे। उन्होंने पहली बार 2017 में महासभा को संबोधित किया था। आम चर्चा में शुरुआती दिन पारंपरिक रूप से ब्राजील के बाद अमेरिका दूसरा वक्ता होता है। प्रधानमंत्री मोदी की न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान महासभा सत्र के इतर कई द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय वार्ताएं करने की भी संभावना है।

इस दौरान बिल एडं मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन उन्हें सम्मानित करेगा। मोदी को यह सम्मान दो अक्तूबर 2014 को उनके नेतृत्व में शुरू किए गए स्वच्छ भारत मिशन के लिए दिया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी 24 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में इकोनॉमिक एडं सोशल काउंसिल (ईसीओएसओसी) चैंबर में एक विशेष कार्यक्रम ‘लीडरशिप मैटर्स: रेलीवेंस ऑफ गांधी इन कंटेम्प्रेरी वर्ल्ड’ की मेजबानी करेंगे। यह कार्यक्रम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed