Nitin Nabin: पीएम मोदी ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी, बताया युवा और ऊर्जावान नेता
प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को युवा और ऊर्जावान नेता बताया है। इसके साथ ही अन्य भाजपा नेताओं ने भी नितिन नवीन को जन्मदिन के अवसर पर शुकामनाएं दी हैं। पढ़ें पूरी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जन्मदिन है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्हों राष्ट्रीय अध्यक्ष को एक युवा और ऊर्जावान नेता बताया। आगे उन्होंने कहा कि उनके काम में सेवा और राष्ट्र-निर्माण के आदर्शों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता की झलक मिलती है। इस दौरान, पीएम मोदी ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
पीएम मोदी ने कही यह बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। एक युवा और ऊर्जावान नेता के रूप में उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को सशक्त करने के लिए स्वयं को पूर्ण समर्पण के साथ समर्पित किया है। उनकी सोच, ऊर्जावान नेतृत्व और संगठनात्मक कार्य व प्रशासन की गहरी समझ ने उन्हें व्यापक सम्मान दिलाया है। उनका कार्य सेवा और राष्ट्र निर्माण के आदर्शों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राष्ट्र की निरंतर सेवा के लिए मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।'
यह भी पढ़ें- नागालैंड पुलिस की अपील: भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्टों से बचें; राज्य में न फैलने दें मणिपुर हिंसा का असर
गृह मंत्री अमित शाह ने भी दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी नितिन नवीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने पोस्ट किया, 'भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका सरल व्यक्तित्व, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं में सेवा व कर्त्तव्य भाव को बढ़ावा देने का सतत प्रयास, पार्टी को और भी सशक्त बनाता रहेगा। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना करता हूं।'
'कम समय में ही अपनी सक्रिय कार्यशैली'
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नितिन नवीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'युवा और ऊर्जावान नेतृत्व के रूप में आपने कम समय में ही अपनी सक्रिय कार्यशैली, संगठनात्मक समझ और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की क्षमता से सभी के बीच विशेष पहचान बनाई है। संगठन को मजबूत करने के प्रति आपका समर्पण और सकारात्मक दृष्टिकोण अत्यंत सराहनीय है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।'
यह भी पढ़ें- Tamil Nadu: कोयंबटूर में 10 साल की बच्ची की हत्या पर सियासत तेज, डीएमके ने पूछा- सुरक्षा के दावे कहां गए?
उत्तर प्रदेश और दिल्ली की मुख्यमंत्री ने भी दी बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, 'युवा ऊर्जा के प्रतीक और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपके कुशल नेतृत्व में संगठन और सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं में राष्ट्र प्रथम का भाव और सुदृढ़ हुआ है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ व सुयशपूर्ण जीवन की प्राप्ति हो।' दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नितिन नवीन को बधाई देते हुए पोस्ट किया, 'आपकी दूरदर्शी सोच और समर्पित कार्यशैली से संगठन निरंतर सशक्त हो रहा है। आपका प्रेरणादायी मार्गदर्शन हम सभी कार्यकर्ताओं को सदैव नई ऊर्जा, उत्साह और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करती हूं।'