फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Politics over Gen Z Youth don't need a certificate from you says Priyanka after Mohan Bhagwat's event.

Gen Z पर सियासत?: 'युवाओं को आपसे प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं', मोहन भागवत के कार्यक्रम के बाद बोलीं प्रियंका

Fri, 07 Aug 2026 01:04 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 07 Aug 2026 01:04 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के युवाओं को उनसे किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है। कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे और सपा सांसद राम गोपाल यादव ने भी आरएसएस और भाजपा पर हमला बोलते हुए उनकी विचारधारा और युवाओं को लेकर राजनीति पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
Politics over Gen Z Youth don't need a certificate from you says Priyanka after Mohan Bhagwat's event.
प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस सांसद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर निशाना साधा। उन्होंने भागवत की जेन जी और जेन अल्फा के साथ हुई बातचीत के बाद कहा कि देश के युवाओं को उनसे किसी प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने क्या कहा? 
संसद परिसर के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा, 'उन्हें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत जी से प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है।'उनकी ये टिप्पणी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा मुंबई के नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) में आयोजित एक सत्र के दौरान जेन जेड और जेन अल्फा के साथ बातचीत करने के एक दिन बाद आई है।

विज्ञापन

कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे ने क्या कहा? 
इससे पहले दिन में, कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे ने भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( आरएसएस) और भाजपा पर निशाना साधता। उन्होंने एक्स के एक पोस्ट में लिखा, 'आरएसएस और भाजपा अपनी शब्दावली को तेजी से अपडेट कर रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्य से, इससे उनकी विचारधारा नहीं बदलेगी। सच्चाई वही है - लोगों को बांटना, युवाओं को गुमराह करना और नफरत को नए रूप में पेश करना। संघ वही है, बस उसकी भाषा बदल गई है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, समाजवादी पार्टी (एसपी) के सांसद राम गोपाल यादव ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की जेनरेशन जी और जेनरेशन अल्फा के साथ बातचीत को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ताधारी पार्टी जब भी खुद को 'पूरी तरह से घिरी हुई पाती है, तब आरएसएस की ओर रुख करती है।

पत्रकारों से बात करते हुए यादव ने कहा, 'चूंकि भाजपा सरकार को जेनरेशन जेड से चुनौती मिल रही है, तो क्या उन्हें स्थिति संभालने के लिए मोहन भागवत को भेजना चाहिए? जब भी वे खुद को पूरी तरह से घिरा हुआ पाते हैं, तो वे उनकी ओर रुख करते हैं, उनसे समाधान खोजने या उनकी ओर से बोलने के लिए कहते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed