फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Posting objectionable content featuring Gandhiji's image proves costly; female influencer arrested.

रील बनी मुसीबत: गांधीजी की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट करना पड़ा भारी, इन्फ्लुएंसर महिला गिरफ्तार

Mon, 05 Oct 2026 02:02 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, सूरत
पीटीआई, सूरत Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Mon, 05 Oct 2026 02:02 PM IST
सार

गुजरात के सूरत में साइबर क्राइम ब्रांच ने 47 वर्षीय इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर सिमरन पटेल को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने 500 रुपये के नोट पर महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक रील पोस्ट की थी।

विज्ञापन
Posting objectionable content featuring Gandhiji's image proves costly; female influencer arrested.
गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गुजरात में सूरत साइबर क्राइम ब्रांच ने इंस्टाग्राम पर लगभग दस लाख (1 मिलियन) फॉलोअर्स वाली 47 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने 500 रुपये के नोट पर छपी महात्मा गांधी की तस्वीर वाली एक आपत्तिजनक रील पोस्ट की थी। यह जानकारी सोमवार को एक अधिकारी ने दी। 
विज्ञापन


साइबर क्राइम ब्रांच ने क्या बताया? 
साइबर क्राइम ब्रांच की प्रेस विज्ञप्ति में आरोपी की पहचान सिमरन पटेल के तौर पर की गई है, जो एक गृहिणी हैं और यहां अदाजन इलाके की रहने वाली हैं। उन्हें इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की धारा 67 के तहत हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगभग दस लाख फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन


रील में क्या था? 
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, '1 अक्तूबर को पटेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील अपलोड की, जिसमें 500 रुपये के नोट पर गांधीजी की तस्वीर को अश्लील तरीके से दिखाया गया था। इसके साथ ही यौन संदर्भ वाली आपत्तिजनक और अपमानजनक बातें और इशारे भी थे। उन्होंने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसके बाद एक नागरिक ने पुलिस से संपर्क किया।"
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने क्या चेतावनी दी?
पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया के जरिए अफवाहें या बिना पुष्टि वाली सामग्री न फैलाएं और अगर उन्हें कोई फर्जी या आपत्तिजनक रील या पोस्ट दिखे तो अधिकारियों को सूचित करें। इसके साथ ही, सोशल मीडिया यूजर्स को राष्ट्रीय हस्तियों, धार्मिक या सामाजिक प्रतीकों से जुड़ी अश्लील, आपत्तिजनक या अपमानजनक सामग्री बनाने या शेयर करने के खिलाफ चेतावनी भी दी गई। कहा गया कि ऐसी गतिविधियां गैर-कानूनी हैं और इनके लिए कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed