फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Present poll outcome result of Congress going at it alone CPIM in kerala

Kerala: माकपा ने मतगणना के बीच कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- मौजूदा चुनाव नतीजे अकेले चुनाव लड़ने का परिणाम

Sun, 03 Dec 2023 04:40 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम (केरल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम (केरल) Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 03 Dec 2023 04:40 PM IST
सार

Kerala: चार राज्यों में मतगणना के बीच केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कहा कि यह सोचना कि नरम हिंदुत्व का रुख अपनाने से चरम हिंदुत्व को हराने में मदद मिलेगी, एक भ्रम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अभियान मध्य प्रदेश में भाजपा के लिए मददगार रहा। भाजपा वहां अच्छी संख्या में सीटों के साथ जीत रही है।

विज्ञापन
Present poll outcome result of Congress going at it alone CPIM in kerala
Pinarayi Vijayan - फोटो : Social Media

विस्तार

चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए रविवार को मतगणना जारी है। इनमें हिंदी पट्टी के तीन राज्यों में भाजपा जीत की बढ़ती हुई नजर आ रही है। इस बीच, केरल में सत्तारुढ़ माकपा ने कहा है कि भगवा पार्टी को हराने के लिए अकेले चुनाव लड़ने का कांग्रेस का फैसला मौजूदा नतीजों की एकमात्र वजह है।

विज्ञापन

'इंडिया' गठबंधन में शामिल माकपा ने यह भी आरोप लगाया कि देश की सबसे पुरानी पार्टी के भीतर की कलह, सत्ता की भूख और उसके कुछ नेताओं का भाजपा के अंडरकवर एजेंट के रूप में काम करना..इन सभी वजहों से राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में मौजूदा परिणाम सामने आए हैं। दूसरी ओर, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधऱन ने कहा कि चुनावी नतीजे (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी के सुशासन का परिणाम हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने यहां नवा केरल सदस कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इन तीन राज्यों में भाजपा जैसे दुश्मन का सामना करते समय यथासंभव संयुक्त मोर्चा सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने के बजाय कांग्रेस ने सोचा कि वह पहले ही जीत चुकी है और यह एक बड़ी ताकत है और कोई भी इसे हरा नहीं सकता है। यही वह सोच है जो इसे पतन की ओर ले गया है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन राज्यों में चुनावों की घोषणा के बाद सभी गणनाओं ने संकेत दिया कि लोग नहीं चाहते थे कि भाजपा वहां सत्ता में आए और भगवा पार्टी के लिए एक बड़ा झटका सुनिश्चित करना संभव था। लेकिन, कांग्रेस सभी धर्मनिरपेक्ष ताकतों को एकजुट करने के लिए तैयार नहीं थी, और इस रुख के कार मौजूदा स्थिति पैदा हुई।
 

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता कमलनाथ ने सांप्रदायिक कृत्यों का विरोध नहीं किया और इसके बजाय भाजपा का समर्थन करके मध्य प्रदेश में उसकी बी टीम के रूप में काम किया। उन्होंने कहा, यह सोचना कि नरम हिंदुत्व का रुख अपनाने से चरम हिंदुत्व को हराने में मदद मिलेगी, एक भ्रम है। उनका (कांग्रेस) अभियान (मध्य प्रदेश में) भाजपा के लिए मददगार रहा। भाजपा वहां अच्छी संख्या में सीटों के साथ जीत रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed