बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   JSSC-CGL Exam Cancelled: Protest by those who lost their jobs after clearing the JSSC-CGL exam.

JSSC-CGL Exam Cancelled: JSSC-CGL पास करने के बाद नौकरी गंवाने वालों का प्रदर्शन

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Bhaskar Tiwari Updated Tue, 18 Aug 2026 01:23 AM IST
JSSC-CGL Exam Cancelled: Protest by those who lost their jobs after clearing the JSSC-CGL exam.
झारखंड में जेएसएससी और जेपीएससी परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच हेमंत सोरेन सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट की विशेष बैठक में जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया गया। सरकार के इस फैसले के बाद पिछले 24 दिनों से रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई और प्रदर्शनकारी छात्रों ने जमकर जश्न मनाया। वहीं, दूसरी ओर इस परीक्षा के जरिए चयनित होकर सरकारी नौकरी कर रहे अभ्यर्थियों में नाराजगी देखने को मिली। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी सचिवालय के बाहर पहुंच गए और सरकार के फैसले का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान कई ऐसे अभ्यर्थी भावुक होकर रोते नजर आए, जिन्होंने जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास करने के बाद सरकारी नौकरी हासिल की थी। अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा रद्द होने के फैसले के बाद उनके सामने दोबारा बेरोजगार होने का संकट खड़ा हो गया है। एक प्रदर्शनकारी ने भावुक होकर कहा कि सरकार के फैसले के बाद वह सड़क पर आ गया है। उसने अपने माता-पिता से धैर्य रखने की अपील करते हुए कहा कि वे लोग फिर से जीतेंगे। प्रदर्शनकारी ने सरकार से अपना फैसला वापस लेने की मांग की और दावा किया कि इस निर्णय से अदालत के आदेश की अवहेलना हुई है।

विरोध कर रहे अभ्यर्थी ने कहा कि यह केवल नौकरी का मामला नहीं है, बल्कि उनके अधिकार और भविष्य से जुड़ा हुआ सवाल है। उसने कहा कि वह अपने अधिकारों के लिए आगे भी लड़ाई जारी रखेगा। इस दौरान सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों और पुलिस-प्रशासन के बीच तनावपूर्ण स्थिति भी देखने को मिली। एक तरफ आंदोलनरत छात्र परीक्षा रद्द किए जाने को अपनी मांगों की बड़ी जीत बता रहे हैं, तो दूसरी तरफ चयनित अभ्यर्थी सरकार के फैसले को अपने साथ अन्याय के रूप में देख रहे हैं।

जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा को लेकर विवाद ने झारखंड में भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और परीक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकार के फैसले के बाद अब सबसे बड़ी चुनौती उन अभ्यर्थियों के भविष्य को लेकर है, जिन्होंने परीक्षा पास करने के बाद नौकरी हासिल की थी। आने वाले दिनों में सरकार इस मामले में क्या कदम उठाती है और प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए क्या व्यवस्था करती है, इस पर सभी की नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Tamil Nadu CM Vijay Gifts Farmers: सीएम विजय ने इन किसानों को दिया बड़ा तोहफा !

17 Aug 2026

दीपक महस्के ने ली अमित मालवीय की जगह।BJP New IT Cell Head Deepak Mahaske| BJP New Team | Nitin Nabin

17 Aug 2026

खींवसर से BJP मुख्यालय पहुंचे ग्रामीण, नागौर में BJP के मजबूत होने का दावा

17 Aug 2026

Nitin Nabin New Team Announced: स्मृति ईरानी की एंट्री, विनोद तावड़े और वसुंधरा को बड़ी जिम्मेदारी

17 Aug 2026

रक्षाबंधन पर लगेगा चंद्र ग्रहण, भारत में सूतक लगेगा या नहीं?

17 Aug 2026
विज्ञापन

वंदे मातरम के अपमान पर बोले संजय सिंह, 'दिमागी नक्सली...'

17 Aug 2026

न हिंदू, न मुस्लिम, बाबा रामदेव क्यों बोले, खतरे में है तो देश की जवानी?

17 Aug 2026
विज्ञापन

छात्रों के मुद्दे पर राहुल गांधी ने सोरेन को लिखा पत्र, होने वाला है कुछ बड़ा?

17 Aug 2026

तमिलों की मौत पर थलापति विजय हुए फायर, शिवकुमार से कर दी ये मांग!

17 Aug 2026

यूपी में भयंकर बारिश का अलर्ट, इन जिलों के लोग हो जाएं सावधान!

17 Aug 2026

नाग पंचमी पर बिहार के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

17 Aug 2026

सिर्फ नाग पंचमी पर खुलता है ये मंदिर, कालसर्प दोष वाले जरूर करें दर्शन!

17 Aug 2026

Prashant Kishor Bankipur MLA Oath Ceremony: इस अंदाज में ली पीके ने विधायक पद की शपथ | Bankipur MLA

17 Aug 2026

UP Election 2027 में Gen Z बनेगा किंगमेकर? Mayawati का सुपर प्लान तैयार! Akash Anand | UP Politics

17 Aug 2026

Tarique Rahman India Visit: कट्टरपंथियों को खुश करने के लिए भारत से पंगे ले रहे हैं तारिक रहमान?

17 Aug 2026

Congress में Rahul-Priyanka की 'आलाकमान' बनने की लड़ाई?| Imran Masood Exclusive | Sonia Gandhi

17 Aug 2026

CJP Student Protest vs Rahul Gandhi की 'गूंज' का कितना असर और क्यों अलग?| Congress | Ashutosh Ranka

17 Aug 2026

लखीसराय भगदड़ पर CM सम्राट ने किया मुआवजे का एलान

17 Aug 2026

Rahul on PM Modi: Monsoon Session 2026 में सियासत ।PM पर टिप्पणी, Shah पर आरोप Rahul के लिए मुश्किल

17 Aug 2026

रूस ने की यूक्रेन पर मिसाइलों की बौछार

17 Aug 2026

OTT Vs Cinema: Nehru -Indra के समय फिल्मों से नरैटिव बनाने का चलन ज्यादा। Exclusive Raja Bundela

17 Aug 2026

Ranchi Jharkhand Protest: सरकार और विपक्ष दोनों से सवाल ,छात्र आंदोलन में कौन बेनकाब?| Hemant Soren

17 Aug 2026

सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाने पर हत्या,अब्दुल को इंसाफ दिलाने पर अड़े दीपके

17 Aug 2026

UP Heavy Rain Alert: यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट! | Aaj Ka Mausam | Weather Update

17 Aug 2026

Weather Forecast 17 Aug 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

17 Aug 2026

Jharkhand Student Protest: JPSC-JSSC उम्मीदवारों को सरकार ने वार्ता के लिए फिर से बुलाया

17 Aug 2026

Asish Banerjee Passed Away: आशीष बनर्जी की मौत पर ममता ने तोड़ी चुप्पी, बताया कौन जिम्मेदार?

17 Aug 2026

Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम विवाद बढ़ीं सोनिया-राहुल की मुश्किलें दिल्ली में FIR दर्ज

16 Aug 2026

राहुल गांधी ने लड़कियों के लिए किया बड़ा एलान! Chhatron Ki Goonj Pune | Paper Leak | Congress

16 Aug 2026

Firing at Varanasi Airport: वाराणसी हवाई अड्डे पर हुई फायरिंग, फ्लाइट में ले जा सकते हैं हथियार?

16 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed