{"_id":"60d3c82cfeae997a707af684","slug":"president-royal-train-will-reach-kanpur-tomorrow-evening","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलयात्रा पर राष्ट्रपति: शाही ट्रेन कल शाम पहुंचेगी कानपुर, 15 साल पहले कलाम ने किया था सफर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रेलयात्रा पर राष्ट्रपति: शाही ट्रेन कल शाम पहुंचेगी कानपुर, 15 साल पहले कलाम ने किया था सफर
Thu, 24 Jun 2021 05:18 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 24 Jun 2021 05:18 AM IST
सार
राष्ट्रपति कोविंद की विशेष ट्रेन दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 25 जून को चलेगी और शाम को कानपुर पहुंचेगी। विशेष ट्रेन के दो ठहराव होंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को ट्रेन से उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित अपने जन्मस्थान पहुंचेंगे। वहां वह अपने दोस्तों और स्कूल के सहपाठियों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
बताया गया है कि राष्ट्रपति के आने के एक घंटा पहले और एक घंटा बाद तक कानपुर सेंट्रल के चार प्लेटफॉर्म पर आवागमन बंद रहेगा। 15 साल के अंतराल के बाद यह पहली बार है, जब कोई राष्ट्रपति ट्रेन से यात्रा करेगा।
विज्ञापन
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है, वह पहले ही जाना चाहते थे, लेकिन कोरोना महामारी के कारण संभव नहीं हो पाया। राष्ट्रपति कोविंद की विशेष ट्रेन दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 25 जून को चलेगी और शाम को कानपुर पहुंचेगी। विशेष ट्रेन के दो ठहराव होंगे। पहला झिंझक और दूसरा कानपुर देहात का रूरा, जहां राष्ट्रपति अपने पुराने परिचितों से मुलाकात करेंगे। दोनों ठहराव उनके गांव परौंख के पास ही रखे गए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले अंतिम बार 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने विशेष ट्रेन से दिल्ली से देहरादून की यात्रा की थी। वहां उन्होंने भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड में शामिल हुए थे।
कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे राष्ट्रपति
राष्ट्रपति भवन के मुताबिक, राष्ट्रपति कोविंद 25 जून की शाम को पहुंचेंगे। 27 जून को गांव में दो स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे। 28 जून को कोविंद कानपुर सेंट्रल से इसी ट्रेन से दो दिन की यात्रा पर लखनऊ जाएंगे। 29 जून को वह विशेष उड़ान से दिल्ली लौट आएंगे।