दिल्ली की सड़कों पर बिना किसी ताम-झाम के निकला पीएम मोदी का काफिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सत्ताधीन मोदी सरकार अपने कई फैसलों से यह जाहिर कर चुकी हैं कि वह VIP कल्चर की पक्षधर नहीं है। इस पर खुद पीएम मोदी ने भी कदम उठाया था और अपने काफिले की गाड़ियों से वीआईपी सूचक बत्तियों को हटा दिया था। अब एक बार फिर इसी कड़ी में उन्होंने एक बार फिर कदम उठाया। दिल्ली की सड़कों पर वह बिना किसी औपचारिकता के ही अपने काफिले के साथ निकल पड़े।
आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला सरदार पटेल मार्ग पर दिखाई दिया। इस दौर न तो ट्रैफिक को रोका गया और न ही किसी प्रकार से रास्तों को बंद किया गया। जानकारी के मुताबिक वह असम-ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में शामिल होने के लिए एयरपोर्ट के लिए निकले थे।
Delhi: Prime Minister Narendra Modi’s convoy seen at Sardar Patel Marg, earlier today, no traffic disruption as convoy passes through. pic.twitter.com/yj8hFtjxOd
— ANI (@ANI) 3 February 2018
आपको बता दें कि असम में दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन शुरू हो रहा है जिसका उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे। ‘एडवांटेज असम-ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2018’ के दौरान राज्य में निवेश के माहौल और कारोबार की सुविधा का ब्योरा दिया जाएगा।

कमेंट
कमेंट X