फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pune Building Collapse Many people rescued safely from the debris; was heavy rain the cause of the accident?

Pune Building Collapse: इमारत के मलबे से नौ लोग सुरक्षित निकाले गए, क्या भारी बारिश बनी हादसे की वजह?

Thu, 09 Jul 2026 10:27 AM IST
Asmita Tripathi पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे Published by: Asmita Tripathi Updated Thu, 09 Jul 2026 10:27 AM IST
सार

पुणे के पास पिंपरी-चिंचवड़ में भारी बारिश के बाद कचरे का विशाल ढेर तीन मंजिला इमारत पर गिर गया। अब तक नौ लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। एनडीआरएफ, सेना, दमकल और पुलिस की संयुक्त टीम शेष लोगों को निकालने में जुटी है।

विज्ञापन
Pune Building Collapse Many people rescued safely from the debris; was heavy rain the cause of the accident?
पिंपरी-चिंचवड़ स्थित मोशी इलाके में इमारत गिरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पुणे के पास पिंपरी चिंचवड में एक अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र में इमारत गिरने से मलबे से दो और लोगों को बचाया गया है, जिससे जीवित बचे लोगों की कुल संख्या नौ हो गई है। वहीं, एक की शव बरामद हुई है।  यह जानकारी एक आधिकारी ने दी है। 

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
बुधवार दोपहर को मोशी इलाके में एक अपशिष्ट-से-ऊर्जा संयंत्र के ऊपर स्थित तीन मंजिला इमारत उस समय ढह गई जब कचरे का एक विशाल ढेर उस पर गिर गया, जिससे लगभग 18 लोग मलबे के नीचे फंस गए। दुर्घटना के घंटों बाद सात पीड़ितों को मलबे से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन

संयुक्त बचाव अभियान जारी
आधी रात के बाद, मलबे से दो और लोगों को बचाया गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है। पुलिस उपायुक्त गणेश इंगले ने बताया कि बाकि पीड़ितों को बचाने के लिए एक संयुक्त बचाव अभियान चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिंपरी चिंचवड नगर निगम के सहयोग से 14 मेगावाट के विद्युत संयंत्र का संचालन करने वाली एंटनी लारा रिन्यूएबल एनर्जी के कर्मचारी भी फंसे हुए लोगों में शामिल थे। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी थी। पिंपरी चिंचवड नगर निगम ने एक विज्ञप्ति में बताया कि शुरुआत में मलबे के नीचे 23 लोगों के फंसे होने की आशंका थी, जिनमें से पांच लोग सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। बाकी लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया।

बचाव अभियान में कौन-कौन शामिल?
यह अभियान राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), भारतीय सेना, नगर निगम अग्निशमन विभाग, पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अग्निशमन विभाग और पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया था। इसमें आगे कहा गया है कि बाकि लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है।



मोशी प्राधिकरण पुणे के पास पिंपरी-चिंचवड शहर में एक नियोजित पड़ोस है।  पिंपरी चिंचवड नगर आयुक्त विजय सूर्यवंशी ने पहले कहा था कि यह इमारत पुराने कचरे के पहाड़ जैसे ढेर के बगल में खड़ी थी। पहले नजर में ऐसा प्रतीत होता है कि भारी बारिश के कारण कचरे का ढेर ढीला होकर भूस्खलन की तरह इमारत पर गिर गया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed