मानसून की बारिश में कई राज्यों में आफत बनकर बरसी है। बीते करीब 12-16 घंटे से दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन सड़कों पर जलभराव के कारण जीना दुश्वार हो रहा है। ट्रैफिक में लंबी कतारें दिख रही हैं। वाहन मालिकों को भी जलभराव में संकट का सामना करना पड़ रहा है। कई रिहायशी इलाकों में घुटनों तक पानी भरे होने के मंजर भी सामने आए हैं। ये तस्वीरें इस बात की गवाही दे रही हैं कि आम जनता खराब मौसम के अलावा बदइंतजामी की मार झेल रहा है।
मौसम की मार: मुंबई, सूरत से लेकर दिल्ली-NCR तक... मानसून की बारिश में कैसे खुली इंतजामों की पोल? तस्वीरें गवाह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:56 AM IST
सार
मौसम की मार से मुंबई, सूरत और दिल्ली-NCR तक प्रभावित हुए हैं। मानसून की बारिश से गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन बदइंतजामी और सड़कों पर जलभराव ने इंतजामों की पोल खोल दी। अलग-अलग शहरों से आई तस्वीरें खुद इसकी गवाही दे रही है। कहीं गड्ढों के कारण ट्रैफिक रेंग रहा है, कहीं आम जनता पानी में चलकर जाने को मजबूर है। देखें ऐसे ही कुछ स्याह मंजर
विज्ञापन
बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर जलभराव
विज्ञापन
विज्ञापन