फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wayanad landslide tragedy Death toll rises people still missing; search operation underway.

वायनाड में भूस्खलन: मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हुई, तीन लोग अब भी लापता; तलाशी अभियान पर सरकार क्या बोली?

Thu, 09 Jul 2026 11:07 AM IST
Asmita Tripathi पीटीआई, वायनाड
पीटीआई, वायनाड Published by: Asmita Tripathi Updated Thu, 09 Jul 2026 11:07 AM IST
सार

केरल के वायनाड में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। गुरुवार को दो और शव बरामद हुए, जिनमें एक नदी से मिला। तीन लोग अब भी लापता हैं। घायलों में कुछ की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Wayanad landslide tragedy Death toll rises people still missing; search operation underway.
वायनाड भूस्खलन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केरल के मंत्री एपी अनिल कुमार और टी सिद्दीकी ने बताया कि वायनाड भूस्खलन में मरने वालों की संख्या दो से बढ़कर पांच हो गई है। मंत्रियों ने यहां पत्रकारों को बताया कि एक शव सुबह तलाशी क्षेत्र के जोन 1 से बरामद किया गया। वहीं, दूसरा शव नदी के अंदर से मिला। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता पिनाराई विजयन वायनाड में भूस्खलन वाली जगह पर पहुंचे।

विज्ञापन

शवों को पोस्टमार्टम को लिए भेजा
अनिल कुमार ने कहा, 'इलाके के जोन 1 और 2 में तलाशी अभियान चलाया जाएगा। नदी के आसपास के इलाकों में भी तलाशी अभियान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।' सिद्दीकी ने कहा कि शवों का पोस्टमार्टम वायथिरी तालुक अस्पताल में किया जाएगा। उन्हें कोझिकोड सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में संरक्षित किया जाएगा।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने क्या बताया?
वायनाड और कोझिकोड जिलों को जोड़ने वाली अनाक्कोम्पोयिल-मेप्पाडी सुरंग परियोजना के स्थल पर 7 जुलाई को भूस्खलन हुआ था। अब भी तीन लोग लापता हैं। मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशान ने बुधवार को कहा था कि तलाशी अभियान को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा था कि घटना में घायल हुए 10 लोगों में से तीन को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। चार अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है और तीन अन्य आईसीयू में हैं जिनमें से दो की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed