फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra rains lpg cylinder washed viral video netizens react district administration appeal hindi updates

महाराष्ट्र : पुष्पा के चंदन की तरह पानी में बहते दिखे हजारों सिलिंडर, कलेक्टर ने क्यों कहा- छूना है खतरनाक?

Thu, 09 Jul 2026 09:06 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Thu, 09 Jul 2026 09:06 AM IST
सार

महाराष्ट्र के रायगढ़ में भारी बारिश के कारण एचपीसीएल के पातालगंगा एलपीजी बॉटलिंग प्लांट से करीब 3,000 भरे और खाली गैस सिलेंडर नदी में बह गए। प्रशासन ने लोगों से सिलेंडरों को न छूने की अपील की है। घटना पर सोशल मीडिया में सुरक्षा व्यवस्था और प्लांट प्रबंधन की लापरवाही को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
maharashtra rains lpg cylinder washed viral video netizens react district administration appeal hindi updates
हजारों सिलिंडर पानी में बहे - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो में उफनती पाताल गंगा नदी में हजारों गैस सिलिंडर तैरते हुए दिखाई दिए, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और पास के एक पुल से इस असामान्य दृश्य को रिकॉर्ड करने लगे। यह नजरा महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले का है। जहां, एचपीसीएल पातालगंगा एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया।

विज्ञापन


इसके कारण 3,000 एलपीजी सिलिंडर, जिनमें भरे और खाली दोनों सिलिंडर शामिल थे। वे नदी में बहे गए। प्रशासन ने निवासियों को नदी में पाए जाने वाले किसी भी सिलिंडर को न छूने की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन

कलेक्टर ने क्या आग्रह किया है?
रायगढ़ जिले के कलेक्टर किशन जावले ने लोगों से आग्रह किया कि वे समुद्र तट पर बहकर आए किसी भी सिलिंडर को न उठाएं और न ही घर ले जाएं। उन्होंने कहा कि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि नदी में बहकर आए सिलिंडरों में गैस है या वे सुरक्षित स्थिति में हैं। जिज्ञासावश या उपयोग के लिए उन्हें उठाना, खोलना या घर ले जाना बेहद खतरनाक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या लिखा?
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। विनोद पटेल नाम के एक्स यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा कि पुष्पा 3.0  महाराष्ट्र, कोल्हापुर में बाढ़ का पानी गैस सिलिंडर गोदाम तक पहुंच गया। बताया जा रहा HPCL कंपनी के हजारों सिलिंडर पानी के तेज बहाव में बह गए... करीब 3 महीने पहले जिन गरीबों को लूटा था, आज वही गोदाम बाढ़ में बह गया। 


अन्य यूजर ने क्या लिखा?
वहीं, एक यूजर ने लिखा, ' HPCL प्लांट में बाढ़ आने के बाद, भरे हुए और खाली, करीब 3,000 LPG सिलिंडर पातालगंगा नदी में बह रहे हैं। यह सिर्फ एक प्राकृतिक आपदा नहीं है। यह पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा प्लानिंग के मामले में सिस्टम की नाकामी है। हाई-प्रेशर वाले भरे हुए गैस सिलिंडर बहकर नदी के निचले इलाकों के गांवों तक पहुंच रहे हैं। मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के बजाय, प्रशासन लोगों से बस यह कह रहा है कि 'इन्हें छुएं नहीं।' एक बड़ी PSU की घोर लापरवाही से पैदा हुए खतरों से निपटने के लिए आम लोगों को क्यों छोड़ दिया गया है? यह लोगों की सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा है।

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि  बिल्कुल 'पुष्पा' फिल्म जैसा सीन, बस फर्क इतना है कि यहां चंदन की लकड़ी नहीं, बल्कि LPG सिलिंडर हैं। महाराष्ट्र के रायगढ़ में भारी बारिश के कारण चवाने गांव स्थित प्लांट में पानी का तेज बहाव आ गया, जिससे सैकड़ों खाली HPCL LPG सिलिंडर बह गए। 


महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश
पिछले एक सप्ताह से महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी है, जिससे बाढ़, जलभराव और नदियों में उफान जैसी समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं। रायगढ़ सबसे अधिक प्रभावित जिलों में से एक है, जहां व्यापक बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त है और अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed