{"_id":"6a4f4f8ec7a5717c50086d09","slug":"karnataka-mentally-challenged-woman-abused-in-gadag-accused-circulated-videos-of-assault-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka horror: मानसिक रूप से कमजोर महिला से दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर वायरल की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka horror: मानसिक रूप से कमजोर महिला से दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर वायरल की
Thu, 09 Jul 2026 01:06 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:06 PM IST
सार
कर्नाटक के गदग में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक आरोपी ने चॉकलेट और स्नैक्स का लालच देकर मानसिक रूप से कमजोर एक युवती से कई बार दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें वायरल भी कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां मानसिक रूप से कमजोर एक महिला के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया और पीड़िता की वीडियो भी वायरल कर दी। अब पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कर्नाटक के गदग जिले के रोना तालुका के एक गांव का है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
क्या है मामला?
शिकायत के अनुसार, आरोपी दुर्गप्पा ने मानसिक रूप से कमजोर युवती को चॉकलेट और स्नैक्स दिलाने का लालच दिया और कई बार पीड़िता से दुष्कर्म किया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता छह महीने की गर्भवती हो गई। इसके बाद पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। स्थानीय युवाओं ने भी इस मामले में पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने पीड़िता की अश्लील वीडियो भी बना ली थी और उन्हें वायरल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता का गदग इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में मेडिकल जांच कराई, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
कर्नाटक में ये पहली घटना नहीं
कर्नाटक में मानसिक रूप से कमजोर महिलाओं के साथ दुष्कर्म की यह कोई पहली घटना नहीं है बल्कि इससे पहले भी कई बार ऐसी शर्मनाक घटनाएं सामने आ चुकी हैं। साल 2025 में हासन जिले में भी एक मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। उस घटना में भी आरोपियों ने पीड़िता के अश्लील वीडियो बनाए और पीड़िता के भाई को भेज दिए थे। इस घटना के बाद जनाक्रोश भड़क गया था और जिले में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे।
साल 2021 में कर्नाटक के मैसूर में सरकारी केआर अस्पताल में भी एक मानसिक रूप से कमजोर महिला से दुष्कर्म किया गया था। साल 2017 में एक सब इंस्पेक्टर ने मानसिक रूप से कमजोर महिला से अपनी गाड़ी में दुष्कर्म किया था। इस मामले में दोषी पुलिसकर्मी को 20 साल जेल की सजा सुनाई गई थी।