Hindi News
›
Video
›
India News
›
Mumbai News: Filth, rats, and expired flavors—are you eating this ice cream?
{"_id":"6a4f576c33c2868a8306c92d","slug":"mumbai-news-filth-rats-and-expired-flavors-are-you-eating-this-ice-cream-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mumbai News: गंदगी, चूहे और एक्सपायर्ड फ्लेवर, कहीं ये आइसक्रीम आप तो नहीं खा रहे?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai News: गंदगी, चूहे और एक्सपायर्ड फ्लेवर, कहीं ये आइसक्रीम आप तो नहीं खा रहे?
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: लोकेंद्र त्यागी Updated Thu, 09 Jul 2026 01:40 PM IST
मुंबई के चर्चगेट स्थित मशहूर रुस्तम एंड कंपनी आइसक्रीम पार्लर पर महाराष्ट्र एफडीए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फूड लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी, जीवित चूहे और मक्खियां, एक्सपायर्ड फ्लेवरिंग एजेंट, डेयरी उत्पादों के खराब रखरखाव और खाद्य सुरक्षा नियमों के गंभीर उल्लंघन पाए गए। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड फ्लेवर मौके पर ही नष्ट कराए गए और आइसक्रीम के नमूने लैब जांच के लिए भेजे गए हैं।
प्रारंभिक जांच में आइसक्रीम में मिल्क फैट तय मानकों से कम मिलने और कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट सहित कई जरूरी दस्तावेजों की कमी भी सामने आई। एफडीए ने स्पष्ट किया है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि केवल किसी ब्रांड की लोकप्रियता सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ की गारंटी नहीं होती।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।