{"_id":"6a328f54dfc8db7a2a0204e9","slug":"rahul-gandhi-a-political-liability-dmk-s-criticism-shows-allies-have-no-faith-in-him-bjp-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: 'विपक्ष के लिए राजनीतिक बोझ बन गए हैं राहुल गांधी', डीएमके के हमले को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर तंज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: 'विपक्ष के लिए राजनीतिक बोझ बन गए हैं राहुल गांधी', डीएमके के हमले को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर तंज
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Pavan
Updated Wed, 17 Jun 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
सार
तमिलनाडु में कांग्रेस और डीएमके के बीच बढ़ी दूरियों के बीच भाजपा ने राहुल गांधी पर करारा हमला बोला है। भाजपा ने डीएमके के मुखपत्र में राहुल गांधी पर किए गए हमले को लेकर कहा कि कांग्रेस नेता विपक्ष के लिए राजनीतिक बोझ बन गए हैं।
शहजाद पूनावाला, प्रवक्ता, भाजपा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा है कि अब न केवल जनता बल्कि विपक्षी गठबंधन इंडिया के सहयोगी दलों का भी उन पर भरोसा नहीं रहा है। भाजपा ने दावा किया कि डीएमके के मुखपत्र मुरासोली में प्रकाशित संपादकीय राहुल गांधी के नेतृत्व पर उठ रहे सवालों को उजागर करता है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने बुधवार को कहा कि राहुल गांधी विपक्षी दलों के लिए 'राजनीतिक बोझ' बन गए हैं। उनका कहना था कि डीएमके के मुखपत्र में प्रकाशित लेख में राहुल गांधी पर गठबंधन सहयोगियों को कमजोर करने और विपक्षी एकता को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।
यह भी पढ़ें- 'कोई बेईमानी करे तो क्या फूल बरसाएंगे': बागी सांसदों को गाली देने पर संजय राउत की सफाई, बोले- इसमें गलत क्या
'डीएमके ने राहुल को राजनीतिक रूप से अपरिपक्व बताया'
शहजाद पूनावाला ने कहा कि डीएमके ने राहुल गांधी को राजनीतिक रूप से अपरिपक्व बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने सहयोगी दलों का इस्तेमाल करती है और बाद में उन्हें किनारे कर देती है। भाजपा नेता के मुताबिक, इंडिया गठबंधन के कई दल राहुल गांधी के नेतृत्व से असंतुष्ट हैं। उन्होंने दावा किया कि तमिलनाडु में डीएमके, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), वाम दल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) जैसे दल समय-समय पर राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।
विज्ञापन
इंडिया गठबंधन की बैठक में राहुल के नेतृत्व पर उठा सवाल- पूनावाला
भाजपा प्रवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि हाल ही में हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में भी कई सहयोगी दलों ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाए और उनके नेतृत्व में काम करने को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी, जो कांग्रेस के बाद गठबंधन की बड़ी पार्टियों में शामिल है, उसने भी राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर शिकायत की है। उन्होंने यह भी दावा किया कि डीएमके ने इंडिया गठबंधन की हालिया बैठक में हिस्सा नहीं लिया और आम आदमी पार्टी (आप) सहित अन्य सहयोगी दलों को भी राहुल गांधी से शिकायतें हैं।
यह भी पढ़ें- Bengal: फिर सड़क पर उतरीं ममता, फेरीवालों को उनका हक दिलाने के लिए एस्प्लेनेड के वाई-चैनल में निकाला मार्च
हालांकि, कांग्रेस और डीएमके की ओर से भाजपा के इन आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब विपक्षी दल आगामी चुनावी रणनीति और इंडिया गठबंधन की एकजुटता को मजबूत करने की कोशिशों में जुटे हैं।