सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi claims House chair going back on their word

लोकसभा में रार: राहुल का दावा- अध्यक्ष ने बोलने का दिया था आश्वसन, अब वह वादे से मुकर रहे; रिजिजू ने किया खंडन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 09 Feb 2026 03:40 PM IST
विज्ञापन
सार

संसद का माहौल सोमवार को एक बार फिर राजनीतिक टकराव का गवाह बना, जब लोकसभा की कार्यवाही हंगामे और आरोप-प्रत्यारोप के बीच पूरे दिन के लिए स्थगित करनी पड़ी। इसी बीच राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष पर वादा तोड़ने का गंभीर आरोप लगाया। पढ़ें खबर विस्तार से...

Rahul Gandhi claims House chair  going back on their word
राहुल गांधी, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

लोकसभा की कार्यवाही सोमवार को हंगामे के बीच दो बार स्थगित होने के बाद दोपहर 2 बजे दोबारा शुरू हुई, लेकिन विपक्षी सांसदों द्वारा भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार ढांचे पर चर्चा की मांग जारी रखने के चलते सदन को फिर पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। इसी बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से यह आश्वासन दिया गया था कि बजट पर चर्चा शुरू होने से पहले उन्हें कुछ बिंदु रखने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन अब लोकसभा अध्यक्ष अपने वादे से पीछे हट रहे हैं।

Trending Videos


'लोकसभा अध्यक्ष अपने वादे से पीछे हट रहे हैं'
राहुल गांधी ने कार्यवाही की अध्यक्षता कर रही सांसद संध्या राय से कहा, अध्यक्ष ने व्यक्तिगत रूप से हमसे वादा किया था कि मुझे बजट पर चर्चा से पहले यहां बोलने की अनुमति दी जाएगी। अब आप अपने वादे से मुकर रहे हैं। मैं जानना चाहता हूं कि मुझे उन मुद्दों पर बोलने की अनुमति दी जाएगी या नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल के दावे पर क्या बोले रिजिजू
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा राहुल गांधी ने कहा कि वेणुगोपाल जी स्पीकर के चैंबर में थे। मैं भी शामिल हुआ और हमने चर्चा की। मैं यह कन्फर्म करना चाहता हूं कि स्पीकर ने यह पहल किया कि अगर सब सहमत हों, तो सदन चलना चाहिए और वेणुगोपाल जी ने भी कहा कि हम चाहते हैं कि हमारे विपक्ष के नेता कुछ कहें। लेकिन उससे पहले, हमने तय किया कि आप किस टॉपिक पर बोलेंगे?... स्पीकर ने यह कहा कि राहुल गांधी ने अभी जो कहा वह 100 परसेंट सही नहीं है। स्पीकर ने कोई वादा नहीं किया है। स्पीकर ने कहा कि अगर कोई समझौता होता है, तो हम आपको बोलने देंगे और हम दूसरी पार्टियों के नेताओं को भी बोलने देंगे। उन्होंने यह नहीं कहा कि हम सिर्फ कांग्रेस को ही बोलने देंगे...।

'लाया जाएगा अविश्वास प्रस्ताव', विपक्ष के सांसदों ने ओम बिरला पर आवाज दबाने का आरोप लगाया
विपक्ष के सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का निर्णय लिया है। उनका आरोप है कि स्पीकर ने सदन की कार्यवाही में पक्षपाती रवैया अपनाया है और विपक्ष की आवाज़ को दबाया है। इस पर कांग्रेस नेताओं ने जमकर प्रतिक्रिया दी है और इसे संसद की परंपरा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ बताया है। 

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा स्पीकर साहब का खुद निरादर किया गया है। स्पीकर साहब पर दबाव है कि उनको खुद बयान देना पड़ रहा है जो सही नहीं है। सवाल ही नहीं उठता कि पीएम पर कोई हमला करे। सरकार द्वारा उन पर दबाव डाला गया है इसलिए उन्होंने ये कहा है क्योंकि उस दिन पीएम मोदी की हिम्मत नहीं हुई सदन में आने की। इसलिए स्पीकर सफाई दे रहे हैं, ये गलत बात है। 

थरूर ने सरकार पर लगाए आरोप
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, हालात बहुत स्पष्ट हैं, मुझे नहीं पता कि सरकार या स्पीकर क्यों नहीं चाहते कि सदन में बजट पर बहस हो। बहुत साफ़ तौर पर, कई वर्षों से सदन की एक पुरानी परंपरा रही है। दो लोगों को हमेशा बोलने का मौका दिया जाता है, एक नेता प्रतिपक्ष और दूसरे संसदीय कार्य मंत्री... हमारे पास दो पीठासीन अधिकारी थे जिन्होंने नेता प्रतिपक्ष को बोलने का मौका देने से मना कर दिया, जबकि संसदीय कार्य मंत्री जब भी हाथ उठाते हैं, उन्हें बोलने का मौका दिया जाता है, यह सही नहीं है। सदन हम सबका है... उन्हें(राहुल गांधी) अपनी बात रखने की इजाजत मिलनी चाहिए... मुझे समझ नहीं आता कि सरकार और स्पीकर क्या चाहते हैं... संसद में दोनों पक्षों को बोलने का अधिकार होता है लेकिन एक पक्ष को बोलने से पूरी तरह से रोक देना बिल्कुल गलत है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed