Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Rahul Gandhi on Ankita murder case BJP govt dedicated to criminals now India will not silent
{"_id":"6333141382253246f42b9d13","slug":"rahul-gandhi-on-ankita-murder-case-bjp-govt-dedicated-to-criminals-now-india-will-not-silent","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi: अंकिता हत्याकांड पर बोले राहुल गांधी- भाजपा सरकार अपराधियों को समर्पित, अब भारत चुप नहीं बैठेगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rahul Gandhi: अंकिता हत्याकांड पर बोले राहुल गांधी- भाजपा सरकार अपराधियों को समर्पित, अब भारत चुप नहीं बैठेगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केरल
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 27 Sep 2022 08:48 PM IST
सार
उत्तराखंड के ऋषिकेश में 19 वर्षीय युवती अंकिता भंडारी की हत्या को लेकर गांधी ने कहा, उसके मरने की एक ही वजह है कि उसने वेश्या बनने से इनकार कर दिया था। इसको लेकर उन्होंने उत्तराखंड की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन
1 of 5
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
- फोटो : ANI
Link Copied
केरल के मल्लपुरम में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फिर सरकार पर निशाना साधा। गांधी ने कहा कि इस देश में कुछ लोग हैं जो देश को बांटना चाहते हैं। उत्तराखंड के ऋषिकेश में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपराधियों को समर्पित है।
Trending Videos
'अगर जनता इकट्ठा हो जाए तो उनसे बनवा सकते स्कूल-शहर'
2 of 5
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी
- फोटो : Twitter/ Bharat Jodo
उन्होंने कहा कि अगर इस भीड़ (जनता की ओर इशारा करते हुए) की ओर देखें तो बहुत से लोग हैं जिनमें प्रतिभा है, होशियारी है। अगर हम इस भीड़ को ताकत को इकट्ठा कर दें तो हम उनसे स्कूल, शहर आदि बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल ने पूछा- क्या हम भीड़ की इस प्रतिभा का फायदा उठा सकते हैं?
3 of 5
Rahul Gandhi
- फोटो : ANI
कांग्रेस नेता ने आगे कहा, अब सोचिए कि हम इस भीड़ को बांट दें। इस भीड़ में मौजूद हर शख्स एक दूसरे को मारने-पीटने लग जाए, तो क्या हम इस भीड़ की प्रतिभा का फायदा उठा सकते हैं? क्या हम इस भीड़ से कुछ अच्छा करवा सकते हैं? क्या हम बढ़िया शहर, अस्पताल, विश्वविद्यालय बनवा सकते हैं? कभी नहीं।
अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कही ये बात
4 of 5
कांग्रेस नेता राहुल गांधी
- फोटो : Twitter/ Rahul Gandhi
उत्तराखंड के ऋषिकेश में 19 वर्षीय युवती अंकिता भंडारी की हत्या को लेकर गांधी ने कहा, मुझे नहीं पता कि आप लोगों को उत्तराखंड की घटना के बारे में पता है कि नहीं लेकिन भाजपा के एक नेता का बेटा जो होटल चलाता है, वह एक लड़की को देह व्यापार में जाने के लिए मजबूर कर रहा था। ऐसे मैसेज हैं जिसमें वह लड़की इसके लिए मना कर रही थी। जब उस लड़की ने इसके लिए मना किया तो उसका मृत शरीर एक नदी में पाया गया। इस तरह भाजपा इस देश की महिलाओं के प्रति व्यवहार करती है। इसको लेकर उन्होंने उत्तराखंड की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ कार्यकर्ता 'जस्टिस फॉर अंकिता', 'बीजेपी से बेटी बचाओ' नारे लिखे तख्तियां हाथों में थामे नजर आए।
विज्ञापन
'मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री जिनकी विरासत सिर्फ भाषण'
5 of 5
राहुल गांधी
- फोटो : ANI
राहुल गांधी ने एक ताजा ट्वीट में निशाना साधते हुए लिखा-प्रधानमंत्री का नारा - बेटी बचाओ, भाजपा के कर्म - बलात्कारी बचाओ। ये भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं जिनकी विरासत होगी- सिर्फ भाषण, झूठे और खोखले भाषण। इनका शासन तो अपराधियों को समर्पित है। अब भारत चुप नहीं बैठेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।