सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi said Great Nicobar project one of biggest scams gravest crimes against natural, tribal heritage

'विकास के नाम पर विनाश': ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर राहुल बोले- आदिवासी विरासत के खिलाफ यह सबसे बड़ा घोटाला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री विजयपुरम Published by: Shubham Kumar Updated Wed, 29 Apr 2026 09:44 AM IST
विज्ञापन
सार

राहुल गांधी ने ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को लेकर केंद्र पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने ग्रेट निकोबार द्वीप के कैंपबेल बे दौरे के बाद कहा कि 160 वर्ग किमी जंगल कटने से आदिवासी विरासत खतरे में है। इसे उन्होंने विकास के नाम पर विनाश बताया और स्थानीय लोगों के अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाया।

Rahul Gandhi said Great Nicobar project one of biggest scams gravest crimes against natural, tribal heritage
राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में प्रस्तावित ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह परियोजना देश की प्राकृतिक और आदिवासी विरासत के खिलाफ सबसे बड़े घोटालों और अपराधों में से एक है। राहुल गांधी हाल ही में ग्रेट निकोबार द्वीप के कैंपबेल बे इलाके का दौरा करने पहुंचे थे। वहां उन्होंने जंगलों और स्थानीय लोगों की स्थिति को करीब से देखा। उन्होंने कहा कि यहां के जंगल बेहद पुराने और अनमोल हैं, जिन्हें बनने में कई पीढ़ियां लगी हैं, लेकिन अब इन्हें खत्म करने की तैयारी की जा रही है।

Trending Videos

अपने बयान में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इस प्रोजेक्ट के तहत करीब 160 वर्ग किलोमीटर के घने जंगल काटे जाएंगे और लाखों पेड़ों को हटाया जाएगा। राहुल गांधी ने इसे विकास के नाम पर विनाश बताया। उनका कहना है कि इस परियोजना से वहां रहने वाली आदिवासी और स्थानीय समुदायों के अधिकारों को नजरअंदाज किया जा रहा है और उनके घर-जमीन पर असर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई; सबरीमाला, हेट स्पीच और तमिलनाडु वोटर लिस्ट रिवीजन पर नजरें टिकीं

आदिवासी नेताओं से की थी मुलाकात
बता दें कि अपने ग्रेट निकोबार द्वीप की यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने स्थानीय आदिवासी नेताओं और निकोबारी समुदाय के लोगों से मुलाकात की। कई लोगों ने उनसे शिकायत की कि सरकार उनकी बात नहीं सुन रही और इस प्रोजेक्ट से उन्हें काफी परेशानी हो सकती है।


केंद्र सरकार का क्या कहना है?
हालांकि इसके इतर केंद्र सरकार का कहना है कि करीब 81,000 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट से देश को बड़ा फायदा होगा। इसमें एक ट्रांसशिपमेंट पोर्ट, पावर प्लांट और नया शहर बसाने की योजना है। सरकार का दावा है कि इससे समुद्री व्यापार, कनेक्टिविटी और देश की सुरक्षा मजबूत होगी।

ये भी पढ़ें:- बंगाल चुनाव: पीएम मोदी ने कर्तव्य की याद दिलाई, कहा- लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने के लिए रिकॉर्ड मतदान करें

इंदिरा पॉइंट भी गए राहुल

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने अपने दौरे के दौरान इंदिरा पॉइंट भी गए और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने यह भी कहा कि विकास ऐसा होना चाहिए, जिससे स्थानीय लोगों को फायदा हो, न कि केवल बड़े कॉरपोरेट घरानों को। कुल मिलाकर, ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। एक तरफ सरकार इसे देश के विकास के लिए जरूरी बता रही है, तो दूसरी तरफ राहुल गांधी और स्थानीय लोग इसे पर्यावरण और आदिवासी अधिकारों के लिए खतरा मान रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed