फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi to release a white paper on COVID19

कांग्रेस का श्वेत पत्र: राहुल गांधी ने सरकार को दिए चार सुझाव, बोले- आज ही से हो तीसरी लहर की तैयारी

Tue, 22 Jun 2021 03:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 22 Jun 2021 03:09 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सरकार के खिलाफ हमला बोलने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को कोरोना वायरस को लेकर श्वेत पत्र जारी कर सरकार से कोरोना पर हुई गलती सुधारने की मांग की। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi to release a white paper on COVID19
कोरोना पर राहुल गांधी का सरकार पर निशाना - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर हमला बोला। राहुल ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर आनी तय है, ऐसे में सरकार को अभी से ही तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। राहुल गांधी ने कांग्रेस की ओर से श्वेत पत्र जारी करते हुए सरकार से गलती सुधारने की मांग की। राहुल गांधी ने कहा कि श्वेत पत्र जारी करने का मकसद सरकार को रास्ता दिखाने है।

विज्ञापन


मीडिया को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वैज्ञानिकों ने कोरोना की दूसरी लहर के लिए सरकार को चेताया था, लेकिन सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया। दूसरी लहर संभालने में सरकार विफल रही है। दूसरी लहर में जिनको बचाया जा सकता था, लेकिन बचाया नहीं गया। दूसरी लहर से 90 फीसदी मौतें सुविधाओं के अभाव में हुईं हैं। सरकार की लापरवाही से लाखों की जान गईं, करोड़ों लोग कोरोना से प्रभावित हुए। क्योंकि अस्पतालों में बेड्स की कमी, ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए सरकार ने कोई तैयारी नहीं की थी। अब तीसरी लहर, चौथी लहर आने की संभावना है।  पूरा देश जानता है कि तीसरी लहर आने जा रही है, ऐसे में सरकार को पहले से इसकी तैयारी करनी चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



व्हाइट पेपर में चार सुझाव
राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी की ओर से श्वेत पत्र जारी करने पर कहा कि इसमें तीसरी लहर की तैयारी, पहली और दूसरी लहर की खामियां, छोटे और बड़े कारोबारियों को आर्थिक रूप से मदद और और कोविड मुआवजा कोष बनाने का जिक्र है। राहुल ने कहा कि जब तीसरी लहर आए तो आम लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हो और जिनके परिवार में कोरोना से मौत हुई है उन्हें आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए। इस दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि देश में दूसरी लहर जब पीक पर थी तो प्रधानमंत्री का फोकस पश्चिम बंगाल चुनाव पर था। 



टीका मामले पर राज्यों को भाजपा-कांग्रेस में नहीं बांटें- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि कोरोना से बचने का एक मात्र उपाय वैक्सीन है। बीते दिन वैक्सीनेशन पर अच्छा काम हुआ, लेकिन एक दिन से नहीं होगा बल्कि हर रोज ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन होना चाहिए । इस दौरान राहुल ने केंद्र सरकार पर वैक्सीनेशन के मामले में राज्यों के साथ भेदभाव नहीं करने की भी अपील की । राहुल ने कहा कि टीका मामले में राज्यों को भाजपा-कांग्रेस में नहीं बांटें, हर किसी को टीका लगना जरूरी है। 

कांग्रेस के व्हाइट पेपर से सरकार को फायदा- राहुल गांधी 
राहुल गांधी ने कहा कि हमारा व्हाइट पेपर सिर्फ सरकार की खामियों को उजागर करने वाला है, अगर सरकार इसपर ध्यान देती है तो उसे फायदा होगी। राहुल ने कहा कि जब मनमोहन सिंह ने सलाह दी तो सरकार के मंत्री ने मज़ाक उड़ाया, लेकिन दो महीने बाद वही सरकार को करना पड़ा।

गौरतलब है कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ लगातार हमलावर हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भी मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की।  उन्होंने बिना किसी का नाम लिए खास अंदाज़ में सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने ट्विटर पर हैशटैग के साथ लिखा, "ये योग दिवस है, न कि योग दिवस की आड़ में छिपने का दिन।"


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed