सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway Extension of Srinagar-Jammu Vande Bharat Express has been stopped

Railway: श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत एक्सप्रेस के विस्तार पर लगी रोक, जानिए क्या है वजह?

डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Wed, 25 Feb 2026 10:52 AM IST
विज्ञापन
सार

रेलवे ने मंगलवार रात श्रीनगर–जम्मू वंदे भारत एक्सप्रेस के विस्तार पर रोक लगा दी। हालांकि, रेलवे ने अभी नई तारीख की घोषणा नहीं की है, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को सेवा शुरू होने तक इंतजार करना होगा।

Railway Extension of Srinagar-Jammu Vande Bharat Express has been stopped
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

श्रीनगर से जम्मू तक वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा को एक मार्च से शुरू करने की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद, रेलवे बोर्ड ने मंगलवार रात इस निर्णय पर रोक लगा दी है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने कहा, अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण एक मार्च से वंदे भारत ट्रेन के विस्तार को रेलवे बोर्ड द्वारा स्थगित कर दिया गया है। रेलवे ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा, जल्द ही नया टाइम टेबल जारी किया जाएगा।

Trending Videos

मंगलवार को ही जम्मू और कटड़ा के बीच सेमी हाईस्पीड ट्रेन का ट्रायल किया गया था। रेलवे प्रशासन ने ट्रेन को चलाने की तैयारी भी पूरी कर ली थी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने वंदे भारत का टाइम टेबल भी जारी कर दिया था। सूत्रों के अनुसार, ट्रेन के परिचालन को लेकर सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद विस्तार के नोटिफिकेशन को तत्काल वापस ले लिया गया। उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने अमर उजाला को बताया, तकनीकी कारणों के चलते परिचालन रोक दिया गया है। जल्द ही जम्मू तवी से श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन के रूट का टाइम टेबल जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू से श्रीनगर के बीच सीधी ट्रेन सेवा को शुरू करने के लिए लंबे समय से तैयारी की जा रही थी। वंदे भारत एक्सप्रेस पहले केवल कटरा और श्रीनगर के बीच चल रही थी। इसे बढ़ाकर जम्मू तक चलाने की योजना बनाई गई थी ताकि यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और तेज़ सफर मिल सके। इस ट्रेन के जरिए जम्मू और कश्मीर घाटी के बीच सफर का समय काफी कम हो जाएगा और यात्रा अधिक आसान और आरामदायक होगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस में आधुनिक सुविधाएं, बेहतर सुरक्षा और आरामदायक सीटिंग उपलब्ध हैं। तेज रफ्तार के साथ यात्रियों को आरामदायक और स्मूद सफर का अनुभव मिलेगा। यह ट्रेन स्थानीय निवासियों, छात्रों, व्यापारियों और पर्यटकों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed