सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Railways Direct Delivery of Apples and Cherries Now Possible Railways Launches Special Parcel Service

Railway: अब सेब-चेरी की होगी सीधी डिलीवरी, रेलवे ने शुरू की खास पार्सल सेवा, यहां से शुरू हुई खास ट्रेन

डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Fri, 17 Apr 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
सार

रेलवे के अनुसार यह सेवा सड़क मार्ग के मुकाबले ज्यादा तेज होगी और करीब 23–24 घंटे में दूरी तय करेगी। इससे सेब और चेरी जैसे जल्दी खराब होने वाले फल ताजे हालत में बाजार तक पहुंच सकेंगे।

Railways Direct Delivery of Apples and Cherries Now Possible Railways Launches Special Parcel Service
दिल्ली और कश्मीर के बीच विशेष मालगाड़ी शुरू - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

कश्मीर के बागवानों और व्यापारियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तरी रेलवे शुक्रवार से दिल्ली और कश्मीर के बीच विशेष मालगाड़ी शुरू करने जा रहा है। इस सेवा के शुरू होने से सेब और चेरी जैसे जल्दी खराब होने वाले फल अब करीब 24 घंटे में दिल्ली की मंडियों तक पहुंच सकेंगे। अभी तक सड़क मार्ग से ट्रकों के जरिए इन्हें लाने में ज्यादा समय लगता था और जोखिम भी बना रहता था। रेलवे के अनुसार, यह सेवा फिलहाल 31 मई तक ट्रायल के तौर पर चलाई जाएगी।

Trending Videos

व्यापारियों और किसानों की मांग को देखते हुए यह पार्सल ट्रेन 17 अप्रैल से नियमित रूप से चलाई जाएगी। रेलवे का कहना है कि अगर माल की पर्याप्त बुकिंग बनी रहती है, तो इसे स्थायी सेवा में बदलने पर विचार किया जाएगा। इस विशेष ट्रेन में आठ पार्सल वैन के साथ एक सीटिंग-कम-लगेज कोच लगाया गया है, जिससे माल ढुलाई के साथ सीमित यात्री सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रेन संख्या 00462 बडगाम से सुबह 6:15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:00 बजे दिल्ली के आदर्श नगर स्टेशन पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 00461 आदर्श नगर से सुबह 5:00 बजे चलकर अगले दिन सुबह 10:45 बजे बडगाम पहुंचेगी। व्यापारियों की सुविधा के लिए यह ट्रेन रास्ते में बाड़ी ब्राह्मण और अंबाला कैंट स्टेशनों पर भी रुकेगी, जिससे वहां से भी माल की लोडिंग और अनलोडिंग हो सकेगी।

रेलवे के अनुसार यह सेवा सड़क मार्ग के मुकाबले ज्यादा तेज होगी और करीब 23–24 घंटे में दूरी तय करेगी। इससे सेब और चेरी जैसे जल्दी खराब होने वाले फल ताजे हालत में बाजार तक पहुंच सकेंगे। रेलवे का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। इसके जरिए केसर, अखरोट, पश्मीना शॉल और अन्य हस्तशिल्प उत्पादों को देशभर के बाजारों तक तेजी से पहुंचाया जा सकेगा।

आमतौर पर सड़क मार्ग से कश्मीर से दिल्ली तक माल पहुंचाने में ज्यादा समय लगता है। ट्रैफिक जाम और खराब मौसम के कारण कई बार फल रास्ते में ही खराब हो जाते हैं, जिससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed