फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajeev Chandrasekhar said Congress party full of violent elements

पलटवार: केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर का कांग्रेस पर हमला, कहा- राजनेताओं की जगह हिंसक तत्वों से भरी पार्टी

Sat, 08 Apr 2023 06:37 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 08 Apr 2023 06:37 PM IST
सार

मणिकंदन ने गुरुवार को पार्टी द्वारा किए जा रहे एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा था कि जब हमारी सत्ता आएगी हम राहुल गांधी को जेल भेजने के लिए फैसला सुनाने वाले जज की जीभ काट देंगे।

विज्ञापन
Rajeev Chandrasekhar said Congress party full of violent elements
आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर - फोटो : Social Media

विस्तार

डिंडीगुल जिला के कांग्रेस अध्यक्ष मणिकंदन द्वारा जज की जीभ काटने वाले बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू के बाद अब केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के विवादित बयान से पता चलता है कि कांग्रेस अपने अच्छे दिनों को कैसे पीछे छोड़ आई है। पहले कांग्रेस में राजनेता हुआ करते थे। वहीं अब यह एक ऐसी पार्टी है जो हिंसक तत्वों से भरी हुई है और न्यायाधीशों की जीभ काट देना चाहती है

विज्ञापन

वहीं, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी कांग्रेस पर वार किया। उन्होंने कहा कि आज अगर राहुल गांधी को सजा हुई है तो इसके लिए उन्हें आत्मावलोकन करना चाहिए, सजा उनके कृत्य के कारण हुई है इसमें भाजपा कहां से आती है?

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

गौरतलब है, मणिकंदन ने गुरुवार को पार्टी द्वारा किए जा रहे एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा था कि जब हमारी सत्ता आएगी हम राहुल गांधी को जेल भेजने के लिए फैसला सुनाने वाले जज की जीभ काट देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
नेता पर केस दर्ज

डिंडीगुल पुलिस ने बताया कि इस मामले को लेकर मणिकंदन के खिलाफ आईपीसी 153बी सहित तीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसे लेकर जांच की जा रही है। 

बताया जा रहा है कि कांग्रेस की एससी/एसटी विंग तमिलनाडु के डिंडीगुल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अयोग्यता का विरोध कर रही थी। इस दौरान जिला प्रमुख मणिकंदन ने कहा कि 23 मार्च को सूरत अदालत के न्यायाधीश ने हमारे नेता राहुल गांधी को दो साल की जेल की सजा सुनाई। सुनिए, जस्टिस एच वर्मा जब भी कांग्रेस सत्ता में आएगी तब हम आपकी जीभ काट देंगे।

मोदी सरनेम को लेकर सजा

दरअसल, 2019 में मोदी उपनाम को लेकर की गई टिप्पणी के मामले में 23 मार्च को सूरत की सीजेएम कोर्ट ने धारा 504 के तहत राहुल को दो साल की सजा सुनाई थी। हालांकि, कोर्ट ने फैसले पर अमल के लिए 30 दिन की मोहलत भी दी थी। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक के कोलार की एक रैली में राहुल गांधी ने कहा था, 'कैसे सभी चोरों का उपनाम मोदी है?' इसी को लेकर भाजपा विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था।

बाद में मिली थी जमानत

बाद में, सूरत की कोर्ट से राहुल गांधी को जमानत मिल गई । जिसके बाद कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि 'ये ‘मित्रकाल’ के विरुद्ध, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। इस संघर्ष में, सत्य मेरा अस्त्र है, और सत्य ही मेरा आसरा!'

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed