फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Ram Setu should be declared a national monument', Subramanian Swamy files petition in Supreme Court

SC: 'राम सेतु को घोषित किया जाए राष्ट्रीय स्मारक', सुब्रमण्यम स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

Mon, 26 May 2025 07:53 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Mon, 26 May 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
'Ram Setu should be declared a national monument', Subramanian Swamy files petition in Supreme Court
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
राम सेतु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करके राम सेतु को राष्ट्रीय महत्व का घोषित करने की मांग की है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया है कि वह याचिका पर समय पर निर्णय ले। उन्होंने राम सेतु का भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से सर्वे कराने की मांग की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : गुवाहाटी, कर्नाटक के मुख्य न्यायाधीश समेत तीन जज आएंगे सुप्रीम कोर्ट, कॉलेजियम ने की सिफारिश
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि उन्होंने शीर्ष अदालत के जनवरी 2023 के एक आदेश के बाद केंद्र सरकार को आवेदन दिया था। इस पर अब तक सरकार की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया गया है । राम सेतु भारतीय कानून के तहत एक प्राचीन स्मारक के रूप में योग्य है । उन्होंने कहा कि यह प्राचीन स्मारक और पुरातत्व स्थल और अवशेष अधिनियम, 1958 , विशेष रूप से अधिनियम की धारा 3 और 4 में मानदंडों को पूरा करता है। राम सेतु प्राचीन स्मारक कहलाने के लिए सभी निर्धारित मानदंडों को पूरा करता है। क्योंकि यह ऐतिहासिक, पुरातात्विक और कलात्मक शर्तों को पूरा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : एमपी में जिला न्यायाधीशों की रिटायरमेंट उम्र 61 साल करने में कोई कानूनी रुकावट नहीं, सुप्रीम कोर्ट का बयान

याचिका में कहा गया है कि प्राचीन स्मारकों को राष्ट्रीय महत्व और राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने वाले नियम के तहत केंद्र सरकार उसे राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने के लिए बाध्य है। उन्होंने कहा कि रामसेतु लोगों की आस्था और श्रद्धा का विषय है। इससे पहले केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि राम सेतु को राष्ट्रीय धरोहर स्मारक घोषिज करने की प्रक्रिया संस्कृति मंत्रालय में चल रही है। स्वामी ने कहा कि केंद्र ने राम सेतु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग पर 2017 में बैठक बुलाई थी,  लेकिन इसके बाद कुछ नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed