फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   ranchi student leader Devendra nath mahato ends hunger strike after talk with sonam wangchuk

रांची: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा अनशन, पहले सोनम वांगचुक से वीडियो कॉल पर की बातचीत

Wed, 05 Aug 2026 12:00 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची (झारखंड)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची (झारखंड) Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 05 Aug 2026 12:00 PM IST
सार

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने अनशन तोड़ा। इससे पहले सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से उनकी क्या बातचीत हुई, पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
ranchi student leader Devendra nath mahato ends hunger strike after talk with sonam wangchuk
देवेंद्र नाथ महतो, छात्र नेता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स/देवेंद्र नाथ महतो

विस्तार

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी), झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) और कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो ने अपना अनशन तोड़ दिया है। उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से फोन पर लाइव बातचीत के बाद अपना अनशन तोड़ा। 
विज्ञापन


विज्ञापन


देवेंद्र नाथ महतो ने क्या कहा?
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा, हम 25 जुलाई से सत्याग्रह कर रहे हैं। मैंने 2 अगस्त से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी। मैं बहुत ज्यादा थक चुका था और स्थिति गंभीर हो गई थी। यहां 26 साल से पेपर लीक हो रहे हैं। कल डॉक्टर ने चेतावनी दी कि अगर मैंने पानी नहीं पिया तो मुझे अस्पताल में भर्ती करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बातचीत के दौरान वांगचुक ने क्या कहा?
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने कहा, कृपया थोड़ा पानी पी लीजिए। यह आत्महत्या जैसा कदम है। आपको कुछ समय चाहिए, लेकिन यह 2-3 हफ्ते भी हो सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि सरकार इसे समझेगी और सही फैसला लेगी।


ये भी पढ़ें: क्या दीपके-सौरभ पर दर्ज होगा पॉक्सो के तहत मुकदमा? बंगाल में जीरो एफआईआर की मांग; लगे ये आरोप

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से फोन पर लाइव बातचीत की।

बाद में देवेंद्र नाथ महतो ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, देश के प्रख्यात नवप्रवर्तक सोनम वांगचुक सर से वीडियो कॉल से सीधे संवाद करने का अवसर मिला। उन्होंने हमारे आंदोलन के प्रति अपना बहुमूल्य मार्गदर्शन, प्रेरणादायी विचार एवं हौसला प्रदान किया। उनके आग्रह पर हमने जल ग्रहण किया। साथ ही, उनसे रांची आकर आंदोलनक कर रहे छात्रों का मनोबल बढ़ाने का विनम्र आग्रह भी किया।

देवेंद्र महतो जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में भूख हड़ताल कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed