सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Relief amid West Asia crisis Special flights resume for Indians returning home from UAE and Saudi Arabia

पश्चिमी एशिया संकट के बीच राहत: यूएई-सऊदी से भारतीयों की घर वापसी के लिए स्पेशल उड़ानें शुरू, देखें शेड्यूल

डिजिटल ब्यूरो ,अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Asmita Tripathi Updated Tue, 03 Mar 2026 02:28 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिमी एशिया में जारी अनिश्चित हालात के बीच यूएई-सऊदी में फंसे भारतीयों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। संकट के बीच घर लौटने का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने विशेष उड़ानों की घोषणा की है।

Relief amid West Asia crisis Special flights resume for Indians returning home from UAE and Saudi Arabia
हवाई जहाज - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिमी एशिया में जारी अनिश्चित हालात के बीच यूएई-सऊदी में फंसे भारतीयों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। संकट के बीच घर लौटने का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने विशेष उड़ानों की घोषणा की है। एयरलाइन तीन मार्च से और उसके बाद कुछ दिनों तक विशेष उड़ानें संचालित करेगी। इन स्पेशल फ्लाइट्स के जरिए फुजैराह को दिल्ली, मुंबई (दो उड़ानें) और कोच्चि से जोड़ा जाएगा। इससे यूएई-सऊदी में फंसे भारतीय यात्रियों को सीधे अपने शहरों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

Trending Videos


निजी एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने स्पष्ट किया है, चार मार्च से फुजैराह दिल्ली और फुजैराह मुंबई, पांच मार्च को फुजैराह मुंबई के बीच नियमित निर्धारित उड़ानें भी दोबारा शुरू कर दी जाएंगी। इससे यात्रियों को स्थायी रूप से बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी। विशेष उड़ानों के संचालन के बाद अब शेड्यूल्ड सेवाएं भी सामान्य रूप से चलने लगेंगी। यानी इमरजेंसी व्यवस्था के साथ साथ नियमित उड़ानें भी जल्द पूरी तरह पटरी पर लौट आएंगी। एयरलाइन ने कहा है,इस मुश्किल समय में भारतीय नागरिकों को सुरक्षित घर पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही ये विशेष इंतजाम किए गए हैं। जरूरत पड़ने पर आगे भी ऐसी विशेष सेवाएं चलाई जा सकती हैं, ताकि किसी भी भारतीय को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेद्दा से भी शुरू हुईं विशेष उड़ानें

यूएई के साथ ही अब सऊदी अरब से भी भारतीयों के लिए राहत की उड़ानें शुरू की गई हैं। तीन मार्च को सऊदी अरब के जेद्दा से भारत के लिए चार विशेष उड़ानों का संचालन किया जा रहा है। यह उड़ानें मुंबई, हैदराबाद और अहमदाबाद के लिए निर्धारित हैं। इसका मकसद उन यात्रियों को घर पहुंचाना है, जिनकी पहले से टिकट बुक थी लेकिन मौजूदा हालात के कारण वे यात्रा नहीं कर पाए थे। एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है, एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जरूर जांच लें। बिना आधिकारिक पुष्टि के सीधे एयरपोर्ट पहुंचने से बचने की सलाह दी गई है, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो।

अकासा एयर ने भी जारी किया अपडेट

आकासा एयर ने भी जेद्दा रूट पर सीमित उड़ानों की घोषणा की है। एयरलाइन के अनुसार तीन और चार मार्च को मुंबई और अहमदाबाद के लिए चुनिंदा फ्लाइट्स संचालित की जाएंगी, ताकि जरूरी यात्रियों को राहत मिल सके। हालांकि अबू धाबी, दोहा, कुवैत और रियाद के लिए उड़ानें चार मार्च तक निलंबित रहेंगी। कंपनी ने साफ किया है, सभी सेवाएं मौजूदा सुरक्षा आकलन के आधार पर चलाई जा रही हैं और परिस्थितियों के अनुसार शेड्यूल में बदलाव संभव है। यात्रियों की सहायता के लिए एक हेल्पलाइन सक्रिय है, जहां से फ्लाइट स्टेटस और अन्य जरूरी जानकारी ली जा सकती है।

इस बीच देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण फंसे यात्रियों को भारत वापस लाने के लिए तीन मार्च को यानी आज विशेष उड़ाने संचालित की है। सभी आवश्यक मंजूरियों और हवाई क्षेत्र की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए ये उड़ान संचालित की जाएंगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कहना है कि वह पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में हवाई क्षेत्र की स्थिति और अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन पर इसके प्रभाव पर करीबी नजर रख रहा है।


यात्रियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश


मौजूदा हालात को देखते हुए यात्रियों को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

  • यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस ऑनलाइन जरूर जांच लें।
  • टिकट बुकिंग के समय दिया गया मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अपडेट रखें, ताकि एयरलाइन की हर सूचना समय पर मिल सके।
  • किसी भी बदलाव के लिए एयरलाइन की आधिकारिक सूचना का इंतजार करें।
  • फ्लाइट की पुष्टि के बिना सीधे एयरपोर्ट न पहुंचें, इससे अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed