{"_id":"69a92216b5d19b5da0056653","slug":"pm-narendra-modi-to-inaugurate-raisina-dialogue-2026-today-in-new-delhi-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raisina Dialogue 2026: रायसीना डायलॉग का PM मोदी करेंगे उद्घाटन, 110 देश ले रहे हिस्सा; क्यों है यह खास?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Raisina Dialogue 2026: रायसीना डायलॉग का PM मोदी करेंगे उद्घाटन, 110 देश ले रहे हिस्सा; क्यों है यह खास?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवीन पारमुवाल
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:56 AM IST
विज्ञापन
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में रायसीना डायलॉग के 11वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। तीन दिनों तक चलने वाले इस वैश्विक सम्मेलन में 110 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे और दुनिया के सामने मौजूद चुनौतियों पर चर्चा करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी करेंगे रायसीना डायलॉग 2026 का उद्घाटन।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
Raisina Dialogue 2026: नई दिल्ली में आज से भारत के सबसे बड़े भू-राजनीतिक और भू-आर्थिक सम्मेलन, रायसीना डायलॉग, की शुरुआत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को इसके 11वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम 5 मार्च से 7 मार्च तक चलेगा। इस प्रतिष्ठित मंच पर दुनिया भर के नेता और विशेषज्ञ वैश्विक चुनौतियों पर विचार-विमर्श करने के लिए एक साथ जुटेंगे।
फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। वे इस मौके पर अपना मुख्य भाषण भी देंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) और भारत के विदेश मंत्रालय की साझेदारी में किया जा रहा है। इसमें दुनिया भर की सरकारें और थिंक टैंक भी हिस्सा ले रहे हैं।
इस बार रायसीना डायलॉग 2026 थीम क्या?
इस साल रायसीना डायलॉग की थीम 'संस्कार - दावा, समायोजन, उन्नति' रखी गई है। तीन दिनों के दौरान छह मुख्य विषयों पर चर्चा होगी। इनमें वैश्विक शक्ति संतुलन, जलवायु परिवर्तन, तकनीकी विकास और व्यापार से जुड़ी चुनौतियां जैसे मुद्दे शामिल हैं। इस बार की चर्चाओं का केंद्र पारंपरिक गठबंधनों और एक 'टेक्नोपोलर' दुनिया के बीच का तनाव है।
सम्मेलन में लगभग 2,700 प्रतिभागी व्यक्तिगत रूप से शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम की कार्यवाही को दुनिया भर में डिजिटल प्लेटफार्मों पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा, जिसे लाखों लोग देखेंगे। इस सम्मेलन में 110 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इनमें कई देशों के मंत्री, पूर्व राष्ट्राध्यक्ष, सांसद और सैन्य कमांडर शामिल हैं।
कई देशों के विदेश मंत्री भी होंगे शामिल
इस डायलॉग में शामिल होने के लिए कई बड़े विदेशी मेहमान दिल्ली पहुंच चुके हैं। इनमें माल्टा के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इयान बोर्ग, भूटान के विदेश मंत्री ल्योंपो डी एन ढुंग्येल और मॉरीशस के विदेश मंत्री धनंजय रामफुल शामिल हैं। इसके अलावा सेशेल्स के विदेश मंत्री बैरी फौरे और श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिथा हेराथ भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।
सम्मेलन का समापन भारत के दीर्घकालिक विकास के रोडमैप पर चर्चा के साथ होगा। इसमें 'विकसित भारत 2047' के विजन पर भी बात की जाएगी। इस विजन का लक्ष्य भारत की स्वतंत्रता के सौ साल पूरे होने तक देश को एक विकसित अर्थव्यवस्था बनाना है। रायसीना डायलॉग अब दुनिया के प्रमुख रणनीतिक मंचों में से एक बन गया है।
यह भी पढ़ें: Raisina Dialogue 2026: फिनलैंड के राष्ट्रपति पहुंचे भारत, PM मोदी बोले- नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे रिश्ते
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X