सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Reply of Ministry of Health and Family Welfare, No permission was taken to put the picture of the Prime Minister on the vaccination certificate

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय का जवाब: टीकाकरण प्रमाणपत्र पर प्रधानमंत्री की तस्वीर लगाने की नहीं ली गई अनुमति

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 28 Dec 2021 05:39 AM IST
विज्ञापन
सार

मुंबई के आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय को भेजे आवेदन में यह जानने की कोशिश की थी कि कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री की फोटो प्रकाशित करने के लिए क्या पीएम की संस्तुति या मंत्रिमंडल की मंजूरी ली गई है।

Reply of Ministry of Health and Family Welfare, No permission was taken to put the picture of the Prime Minister on the vaccination certificate
स्वास्थ्य मंत्रालय - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार

कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर प्रकाशित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर व्यापक जनहित में लगाई गई है। इसके लिए प्रधानमंत्री की संस्तुति या मंत्रिमंडल की मंजूरी नहीं ली गई है। जवाब में यह तर्क दिया हैं कि यह निर्णय उनके कार्यकारी क्षेत्र में आते हैं। एक आरटीआई के सवालों के जवाब में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह जवाब दिया है।

Trending Videos


आरटीआई के जवाब में स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने दिया जवाब
मुंबई के आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय को भेजे आवेदन में यह जानने की कोशिश की थी कि कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री की फोटो प्रकाशित करने के लिए क्या पीएम की संस्तुति या मंत्रिमंडल की मंजूरी ली गई है। इसके जवाब में बताया गया, यह सुनिश्चित करना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी हैं कि इस तरह के महत्वपूर्ण संदेशों को लोगों तक सबसे प्रभावी तरीके से प्रकाशित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी अधिकारियों द्वारा जारी किए गए किसी भी प्रमाणपत्र पर इस तरह के उपयुक्त संदेश को शामिल करना विभागीय कार्यकारी क्षेत्र में आते हैं। टीकाकरण प्रमाणपत्र के लिए तदनुसार डब्ल्यूएचओ के मानदंडों के अनुरूप टीकाकरण प्रमाणपत्र को प्रारूप, जिसमें टीकाकरण के बाद भी कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करने के महत्व के बारे में संदेश और प्रस्तुति शामिल हैं। इन सभी को ध्यान में रखते हुए और केवल व्यापक जनहित में तय किया गया हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में प्रधानमंत्री की कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर प्रकाशित फोटो को लेकर विपक्ष ने आपत्ति जताई थी और कुछ लोगों ने इस मामले को कोर्ट भी पहुंच गए थे। ऐसी स्थिति में भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय का आरटीआई में जारी व्यापक जनहित वाला जवाब एक बार फिर चर्चा का विषय बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed