दाऊद के भतीजे को मकोका अदालत ने 5 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई पुलिस ने सोमवार को भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के भतीजे रिजवान कासकर पर मकोका (महाराष्ट्र नियंत्रण कानून) लगाया है। इब्राहिम के छोटे भाई इकबाल कासकर के बेटे रिजवान को उसके एक सहयोगी रजा वधारिया समेत कुछ लोगों के साथ जबरन वसूली मामले में क्राइम ब्रांच के एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने गिरफ्तार किया था। बता दें कि सभी तीन आरोपियों रिजवान कासकर, अहमद रजा और अशफाक तौलवाला को विशेष मकोका अदालत ने 5 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
#UPDATE: All three accused Rizwan Kaskar, Ahmed Raza and Ashfaq Towelwala have been sent to police custody till 5th August by special MCOCA court. https://t.co/sqlbDvT6Le
— ANI (@ANI) July 29, 2019
एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें मुंबई हवाई अड्डे से उठाया गया था जहां वह दुबई जाने के लिए उड़ान भरने का इंतजार कर रहे थे। पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों आरोपियों ने गैंगस्टर फहीम मचमच को कई अंतरराष्ट्रीय कॉल किए थे।