{"_id":"6af5c735c8996e0e1105eaae","slug":"karnataka-has-done-a-great-job-cm-shivakumar-ahead-of-pm-modi-s-inauguration-of-bengaluru-metro-pink-line-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कर्नाटक ने शानदार काम किया': पीएम मोदी के दौरे से पहले शिवकुमार का बयान; किन परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'कर्नाटक ने शानदार काम किया': पीएम मोदी के दौरे से पहले शिवकुमार का बयान; किन परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन?
Thu, 12 Nov 2026 07:33 PM IST
निर्मल कांत
एएनआई, बंगलूरू।
एएनआई, बंगलूरू।
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 12 Nov 2026 07:33 PM IST
सार
पीएम मोदी 13-14 नवंबर को कर्नाटक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान 15,600 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें मेट्रो, रेलवे और ऊर्जा से जुड़े कई प्रोजेक्ट शामिल हैं। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने दौरे से पहले क्या कहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में।
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने गुरुवार को राज्य के कामकाज की सराहना की। उन्होंने कहा कि कर्नाटक ने शानदार काम किया है। हालांकि, अभी बहुत कुछ करना बाकी है। उनका यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर्नाटक दौरे से पहले आया है।
पिंक लाइन का उद्घाटन कब होगा?
शिवकुमार ने बंगलूरू में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री आ रहे हैं और (बंगलूरू मेट्रो की) पिंक लाइन का शुभारंभ किया जाएगा। कर्नाटक ने शानदार काम किया है। हालांकि, अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है।
प्रधानमंत्री कर्नाटक दौरे पर कब रहेंगे?
प्रधानमंत्री मोदी 13 और 14 नवंबर को कर्नाटक और गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह बंगलूरू में 15,600 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। कुछ परियोजनाएं देश को समर्पित करेंगे और कुछ की आधारशिला रखेंगे। वहीं, कुछ परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन
कितना खर्च हुआ पिंक लाइन पर?
प्रधानमंत्री बंगलूरू मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन करेंगे। यह लाइन कलेना अग्रहारा से तवरेकेर तक है। इसे करीब 3,470 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है।
बिजली से जुड़ी कौन सी परियोजनाएं होंगी?
प्रधानमंत्री कोप्पल-II और गडक-II में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों को जोड़ने वाली ट्रांसमिशन योजना के दूसरे चरण का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना पर करीब 4,450 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इससे कोप्पल और गडक क्षेत्रों में पैदा होने वाली करीब 2 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा का इस्तेमाल हो सकेगा। यहां बनने वाली बिजली को ग्रिड के जरिये आगे भेजा जाएगा और वितरित किया जाएगा।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री बीदर में सौर ऊर्जा क्षेत्र के लिए ट्रांसमिशन योजना का भी शुभारंभ करेंगे। इस पर करीब 1,370 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस परियोजना के तहत बीदर में एक पूलिंग स्टेशन बनाया जाएगा। इससे क्षेत्र से 2.5 गीगावाट सौर बिजली को ग्रिड तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें: असम में मतदाता सूची का मसौदा जारी: फरवरी वाली लिस्ट से 2.19 लाख नाम ज्यादा; क्या बदला इस बार?
प्रधानमंत्री दावणगेरे, चित्रदुर्ग और बल्लारी में बनने वाली नवीकरणीय ऊर्जा को बिजली ग्रिड तक पहुंचाने की योजना की आधारशिला भी रखेंगे। इस पर 3,450 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे।
भूमिगत एलपीजी भंडारण सुविधा कहां बनेगी?
ऊर्जा क्षेत्र में भी कई बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री मंगलूरू में देश की सबसे बड़ी भूमिगत एलपीजी भंडारण सुविधा देश को समर्पित करेंगे। इसे 850 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से बनाया गया है। इसकी भंडारण क्षमता 80 हजार मीट्रिक टन है। इससे भारत की एलपीजी भंडारण व्यवस्था मजबूत होगी।
इस परियोजना में 9.4 किलोमीटर लंबी एलपीजी पाइपलाइन भी शामिल है। यह पाइपलाइन न्यू मंगलूरू बंदरगाह को मुख्य टर्मिनल से जोड़ेगी।
प्रधानमंत्री मंगलूरू रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एमआरपीएल) के देवांगोंथी मार्केटिंग टर्मिनल को भी देश को समर्पित करेंगे। यह बंगलूरू में है। इसे 330 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इससे कर्नाटक में पेट्रोकेमिकल्स उत्पादों के भंडारण और वितरण की व्यवस्था मजबूत होगी।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री बंगलूरू के हरलाकुंटे में गेल के कंप्रेस्ड बायोगैस संयंत्र की आधारशिला रखेंगे। यह संयंत्र नगर निगम के करीब 300 ठोस कचरे को रोजाना प्रोसेस करेगा। इससे रोजाना 12.6 टन स्वच्छ कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) तैयार होगी।
रेलवे में कौन से बड़े बदलाव होंगे?
रेलवे के क्षेत्र में भी कई परियोजनाएं शुरू होंगी। प्रधानमंत्री 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत नए सिरे से तैयार किए गए चार रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इनमें चामराजनगर, चिक्कमगलुरु,, सकलेशपुर और सुब्रह्मण्य रोड स्टेशन शामिल हैं। इन स्टेशनों पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। स्थानीय कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
प्रधानमंत्री 45 किलोमीटर लंबे बागलकोट-वंडाल रेलवे लाइन के दोहरीकरण वाले हिस्से को देश को समर्पित करेंगे। यह 284 किलोमीटर लंबी गडक-होसपेट दोहरीकरण (डबल लाइन) परियोजना का हिस्सा है। इससे यात्रियों और मालगाड़ियों की आवाजाही बेहतर होगी। स्थानीय व्यापार को भी मदद मिलेगी। कुडगी एनटीपीसी संयंत्र तक कोयले की आपूर्ति आसान होगी।
प्रधानमंत्री 55 किलोमीटर लंबे सकलेशपुर-सुब्रह्मण्य रोड घाट रेलवे स्टेशन के विद्युतीकरण को भी देश को समर्पित करेंगे। इसके पूरा होने के बाद बंगलूरू-मंगलूरू रेल मार्ग पूरी तरह बिजले संचालित होगा।
किन शहरों में दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस?
प्रधानमंत्री बंगलूरू-मंगलूरू-मडगांव वंदेभारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन कई प्रमुख जगहों को जोड़ेगी। इनमें हासन, सकलेशपुर, मंगलूरू, उड्डुपी, मुरुदेश्वर, गोकर्ण और कारवार शामिल हैं। इसके बाद ट्रेन गोवा के मडगांव पहुंचेगी। इस ट्रेन से बंगलूरू, तटीय कर्नाटक और गोवा के बीच तेल रेल संपर्क मिलेगा। इससे यात्रियों को फायदा मिलेगा। साथ ही क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।