Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam's draft voters roll under special summary revision has 2.19 lakh more names than post-SR list

असम में मतदाता सूची का मसौदा जारी: फरवरी वाली लिस्ट से 2.19 लाख नाम ज्यादा; क्या बदला इस बार?

Thu, 12 Nov 2026 06:34 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, गुवाहाटी।
पीटीआई, गुवाहाटी। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 12 Nov 2026 06:34 PM IST
सार

असम की नई मसौदा मतदाता सूची में पिछली सूची के मुकाबले 2.19 लाख मतदाता बढ़े हैं। इस बार 4.12 लाख नए नाम जुड़े। कितने नाम हटाए गए, एसआईआर की जगह कौन सी खास प्रक्रिया अपनाई गई और इसकी क्या वजह है? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
Assam's draft voters roll under special summary revision has 2.19 lakh more names than post-SR list
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

असम में मसौदा मतदाता सूची गुरुवार को जारी कर दी गई। यह सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) के तहत तैयार की गई है। इसमें कुल 2.52 करोड़ मतदाताओं के नाम हैं। विशेष पुनरीक्षण (एसआर) वाली सूची के मुकाबले यह संख्या 2.19 लाख ज्यादा है, जिसे इस साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव से पहले तैयार किया गया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


मसौदा मतदाता सूची के मुताबिक, राज्य में कुल 2,51,76,910 मतदाता हैं। इनमें 1,25,87,650  पुरुष मतदाता हैं। महिला मतदाताओं की संख्या 1,25,88,939 है। वहीं, तीसरे लिंग के 321 मतदाता हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बंगाल: घर के पास बुलडोजर चला तो चुनाव आयोग पहुंचे अभिषेक बनर्जी, टीएमसी चुनाव निशान केस में दखल का लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल 10 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी की गई थी। यह सूची विशेष पुनरीक्षण (एसआर) के बाद तैयार हुई थी। उस समय कुल 2,49,58,139 मतदाता थे। इससे पहले उस प्रक्रिया के दौरान मसौदा मतदाता सूची से 2.43 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए थे। 


कितने नाम जुड़े और कितने हटाए गए?
एक संयुक्त मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बयान में कहा, लगातार पुनरीक्षण की अवधि के दौरान कुल 4,12,344 मतदाताओं के नाम जोड़े गए। वहीं, 1,93,573 मतदाताओं के नाम हटाए गए। इससे मतदाता मसौदा सूची में कुल 2,18,771 मतदाताओं की शुद्ध बढ़ोतरी हुई। 

असम में एसआईआर की जगह एसआर क्यों हुआ?
निर्वाचन आयोग ने असम में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण यानी एसआर कराया था। आयोग ने यहां विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) नहीं कराया। देश के किसी भी राज्य में पहली बार मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण किया गया। इसकी खास वजह असम में नागरिकता से जुड़े विशेष प्रावधान थे। इन्हीं प्रावधानों के कारण यह प्रक्रिया अपनाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed