Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED: 4771 homebuyers were charged ₹1075c in booking advances, forcing them to wait 19 years for flats-houses.

ईडी: 4771 घर खरीदारों से लिए बुकिंग एडवांस के 1075 करोड़ रुपये, 19 साल तक करना पड़ा मकान और फ्लैट का इंतजार

Thu, 12 Nov 2026 06:32 PM IST
पवन पांडेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 12 Nov 2026 06:32 PM IST
सार

ईडी ने गुरुग्राम की रियल एस्टेट कंपनी एडीईएल लैंडमार्क्स लिमिटेड, उसके पूर्व निदेशकों समेत 41 व्यक्तियों और इकाइयों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभियोजन शिकायत दर्ज की है। जांच में सामने आया कि कंपनी ने 4,771 घर खरीदारों से करीब 1,075 करोड़ रुपये जुटाए, लेकिन 12 से 19 साल बाद भी कई प्रोजेक्ट अधूरे हैं। आरोप है कि खरीदारों का पैसा दूसरी ग्रुप कंपनियों में भेजा गया। ईडी पहले ही करीब 585.46 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच कर चुकी है।

विज्ञापन
ED: 4771 homebuyers were charged ₹1075c in booking advances, forcing them to wait 19 years for flats-houses.
ED

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गुरुग्राम जोनल कार्यालय ने 'प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट, 2002' (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत, गुरुग्राम की विशेष अदालत में 41 व्यक्तियों/इकाइयों के खिलाफ अभियोजन शिकायत दायर की है। इनमें एडीईएल लैंडमार्क्स लिमिटेड (कंपनी) और इसके तत्कालीन निदेशक हेम सिंह भराना तथा सुमित भराना शामिल हैं। विशेष अदालत ने तीन नवंबर को सभी आरोपी व्यक्तियों/इकाइयों को नोटिस जारी किए हैं।

विज्ञापन


ईडी की जांच हरियाणा और दिल्ली पुलिस (ईओडब्लू सहित) द्वारा दर्ज की गई 74 एफआईआर व दायर की गई चार्जशीट के आधार पर शुरू की गई थी। इन एफआईआर के अनुसार, कंपनी, उसके प्रमोटरों और उससे जुड़ी कंपनियों ने कई घर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी की है। उन्होंने तय समय-सीमा के भीतर वादे के अनुसार फ्लैट और यूनिट नहीं दिए, जबकि इसमें 12 से 19 साल तक की देरी हो चुकी है। ईडी की जांच से पता चला है कि एडीईएल लैंडमार्क्स लिमिटेड ने गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल में कई आवासीय ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट शुरू किए थे। कंपनी ने कॉस्मोकोर्ट, कॉस्मोसिटी-I, कॉस्मोसिटी-III, स्काईविले, रेडवुड रेजिडेंसी, एरा ग्रीन वर्ल्ड, एरा डिवाइन कोर्ट और एडीईएल डिवाइन कोर्ट जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए 4,771 ग्राहकों से बुकिंग एडवांस के तौर पर लगभग 1,075 करोड़ रुपये जुटाए थे। 
विज्ञापन


2006-2012 के दौरान शुरू किए गए ये प्रोजेक्ट आज भी अधूरे हैं। जांच में सामने आया है कि इन हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए फंड का इस्तेमाल करने के बजाय, कंपनी ने अपने तत्कालीन निदेशकों/प्रमोटरों के जरिए घर खरीदारों के पैसे का एक बड़ा हिस्सा अपनी ही ग्रुप कंपनियों को भेज दिया। यह पैसा जमीन खरीदने और अन्य कामों के लिए एडवांस के तौर पर दिया गया था। इसका नतीजा यह हुआ कि घर खरीदारों को उनके बुक किए गए फ्लैट, प्लॉट और अन्य यूनिट्स नहीं मिल पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, ईडी ने गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और बहादुरगढ़ (हरियाणा) के साथ-साथ मेरठ और गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) में लगभग 340 एकड़ जमीन और प्लॉट जैसी अचल संपत्तियों को जब्त (अटैच) किया था। आरोपी कंपनी और उससे जुड़ी इकाइयों के पास मौजूद इन संपत्तियों की कीमत 585.46 करोड़ रुपये है। पीएमएलए, 2002 के तहत इन्हें 'अपराध से प्राप्त आय' माना गया है। ईडी द्वारा दायर की गई अभियोजन शिकायत में पीएमएलए, 2002 के तहत इन संपत्तियों को पूरी तरह से जब्त करने की भी मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed