{"_id":"69c372ceaf35e11e0d0ee35a","slug":"road-connectivity-cut-off-in-north-sikkim-after-heavy-rains-and-landslides-tourists-stranded-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikkim Landslide: भारी बारिश और भूस्खलन के बाद उत्तर सिक्किम में कटा सड़क संपर्क, करीब 200 पर्यटक फंसे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sikkim Landslide: भारी बारिश और भूस्खलन के बाद उत्तर सिक्किम में कटा सड़क संपर्क, करीब 200 पर्यटक फंसे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Riya Dubey
Updated Wed, 25 Mar 2026 10:59 AM IST
विज्ञापन
सार
उत्तर सिक्किम में भारी बारिश से भूस्खलन के कारण सड़कें बाधित हो गईं और चुंगथांग में करीब 200 पर्यटक फंस गए। प्रशासन ने राहत देकर उन्हें सुरक्षित ठहराया, जबकि बीआरओ सड़क बहाली में जुटा है। आइए विस्तार से जानते हैं।
सिक्किम में भूस्खलन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
सिक्किम के उत्तरी हिस्से में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है, जिससे सड़क संपर्क बुरी तरह प्रभावित हो गया है। सबसे ज्यादा असर चुंगथांग क्षेत्र में देखा गया, जहां प्रमुख सड़कों के बंद होने से आवागमन ठप हो गया है। भूस्खलन के कारण इलाके में करीब 200 पर्यटक फंस गए हैं। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
गौरतलब है कि लाचेन मार्ग को हाल ही में 9 मार्च को ही दोबारा खोला गया था, जो 2023 में आई विनाशकारी हिमनद झील विस्फोट से आई बाढ़ के बाद गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके अलावा, भारी बर्फबारी के चलते प्रमुख पर्यटन स्थल त्सोमगो झील और नाथूला दर्रा फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद हैं।
Trending Videos
पर्यटकों के लिए राहत व्यवस्था की गई
मंगन जिले के कलेक्टर अनंत जैन ने बताया कि मंगलवार रात चुंगथांग-लाचेन मार्ग पर कई जगह भूस्खलन हुआ, जिसके चलते लाचेन जा रहे पर्यटक बीच रास्ते में ही रुक गए। प्रशासन ने फंसे हुए पर्यटकों के लिए तुरंत राहत की व्यवस्था की। उन्हें रात भर के लिए आईटीबीपी कैंप और गुरुद्वारे में ठहराया गया, जहां भोजन और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क बहाली का काम जारी
अधिकारियों के अनुसार, सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा सड़क बहाली का काम जारी है। मौसम को देखते हुए हालात की समीक्षा की जाएगी और मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित होने के बाद ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी।स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही
इस बीच, कुछ पर्यटक गंगटोक लौट गए हैं और उन्होंने अपनी यात्रा योजनाएं रद्द कर दी हैं। वहीं, लाचुंग मार्ग, जो मंगलवार रात बंद हो गया था, अब साफ कर दिया गया है और वहां से पर्यटकों को सुरक्षित गंगटोक भेज दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश जारी है, जिससे स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।गौरतलब है कि लाचेन मार्ग को हाल ही में 9 मार्च को ही दोबारा खोला गया था, जो 2023 में आई विनाशकारी हिमनद झील विस्फोट से आई बाढ़ के बाद गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके अलावा, भारी बर्फबारी के चलते प्रमुख पर्यटन स्थल त्सोमगो झील और नाथूला दर्रा फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन