सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sabarimala gold loss case Kerala Assembly deadlock UDF protest VD Satheesan statement political row

Kerala: केरल विधानसभा में सबरीमाला सोना चोरी मामले पर बवाल, विपक्ष का हंगामा; सीएम ऑफिस की दखलअंदाजी का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 03 Feb 2026 10:00 AM IST
विज्ञापन
सार

केरल विधानसभा में विपक्ष ने सबरीमाला मंदिर से सोना चोरी होने के मामले में जमकर हंगामा किया। यूडीएफ ने मुख्यमंत्री कार्यालय पर जांच में दखल देने और आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। विपक्ष ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

Sabarimala gold loss case Kerala Assembly deadlock UDF protest VD Satheesan statement political row
सबरीमाला में सोना चोरी मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी को किया निलंबित - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

केरल विधानसभा में मंगलवार को भारी हंगामा हुआ। कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन यूडीएफ ने सदन की कार्यवाही में सहयोग न करने का फैसला किया है। विपक्ष ने सबरीमाला मंदिर से सोना गायब होने के मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय पर जांच में दखल देने का गंभीर आरोप लगाया है। विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने विधानसभा अध्यक्ष ए एन शमसीर को यूडीएफ के इस फैसले की जानकारी दी। 

Trending Videos


विपक्ष ने लगाया आरोप
सतीशन ने कहा कि विशेष जांच टीम (एसआईटी) की जांच सही दिशा में नहीं जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कार्यालय के दबाव के कारण आरोपियों को आसानी से जमानत मिल रही है। सतीशन के अनुसार, मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी और गिरफ्तार किए गए तीन सीपीआई (एम) नेता भी वैधानिक जमानत जल्द ही जेल से बाहर आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष के नेता ने कहा, "यह सब मुख्यमंत्री कार्यालय के दबाव और दखलंदाजी के कारण हो रहा है। इसलिए, हम आपको (स्पीकर) सूचित करना चाहते हैं कि हम अपने विरोध को सदन में लाकर तेज कर रहे हैं और हम विधानसभा की कार्यवाही में सहयोग नहीं करेंगे।"

ये भी पढ़ें: Sabarimala: सबरीमला मंदिर से सोना चोरी के आरोपी ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, एक केस में पहले मिल चुकी है जमानत

विपक्ष ने किया प्रदर्शन
इसके बाद विपक्षी विधायकों ने सदन के बीचों-बीच आकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं, जिनमें से कुछ में दावा किया गया था कि सीपीआई (एम) भगवान अयप्पा का सोना चुराने वालों को बचा रही है। हंगामे के बीच ही सरकार ने प्रश्नकाल चलाया। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने विपक्ष के इस व्यवहार को गैर-जिम्मेदाराना बताया।

क्या है मामला?
सोमवार को एक सतर्कता अदालत ने सबरीमाला मंदिर से सोने के नुकसान से जुड़े दो मामलों में पूर्व त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) के कार्यकारी अधिकारी डी सुधीश कुमार को वैधानिक जमानत दे दिया, जिससे विरोध और तेज हो गया। इससे पहले बी मुरारी बाबू और एस श्रीकुमार जैसे अधिकारी भी बाहर आ चुके हैं। यह पूरा मामला मंदिर के गर्भगृह के दरवाजों और मूर्तियों की प्लेटों से सोने की परत गायब होने से जुड़ा है। इस मामले में अब तक 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। विपक्ष का कहना है कि वे सरकार के खिलाफ अपना विरोध और तेज करेंगे।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed