{"_id":"6a649ca5ad69b9567c04d515","slug":"sanjay-raut-slams-nirmala-sitharaman-over-paper-leak-remark-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर लीक पर घमासान: वित्त मंत्री सीतारमण के बयान पर भड़के संजय राउत, बोले- उन्हें जमीनी हकीकत की समझ नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पेपर लीक पर घमासान: वित्त मंत्री सीतारमण के बयान पर भड़के संजय राउत, बोले- उन्हें जमीनी हकीकत की समझ नहीं
Sat, 25 Jul 2026 05:22 PM IST
राकेश कुमार
पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई।
Published by: राकेश कुमार
Updated Sat, 25 Jul 2026 05:22 PM IST
सार
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने पेपर लीक पर दिए गए बयान के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जमकर खरी-खोटी सुनाई और उन्हें देश के मुद्दों से अनजान बताया। इसके साथ ही उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को भी आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन
संजय राउत, सांसद, शिवसेना-यूबीटी
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में परीक्षा पेपर लीक का मामला अब भयानक राजनीतिक रूप ले चुका है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के एक बयान ने इस आग में घी डालने का काम किया है। शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने वित्त मंत्री के बयान पर बेहद तीखा हमला बोला है। उन्होंने वित्त मंत्री की समझ पर सवाल उठाते हुए उन्हें सीधा निशाने पर लिया।
वित्त मंत्री का बयान और राउत का तीखा पलटवार?
संजय राउत ने शनिवार को मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए निर्मला सीतारमण पर सीधा हमला किया। राउत ने कहा कि वित्त मंत्री को देश के हालात और जमीनी हकीकत की कोई समझ ही नहीं है। उन्हें युवाओं के संघर्ष का अंदाजा नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए यह भी कहा कि हम उनके पति (परकला प्रभाकर) से बात करेंगे, क्योंकि वे एक समझदार इंसान हैं।
संघ प्रमुख के बयान पर क्या बोले संजय राउत?
मामला सिर्फ वित्त मंत्री तक सीमित नहीं रहा। संजय राउत ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। भागवत ने हाल ही में कहा था कि आजकल के बच्चों को बहुत अधिक प्यार, समय और आपसी संवाद की जरूरत है। उन्होंने कहा था कि बच्चों पर आदेश थपने के बजाय चर्चा और सहमति बननी चाहिए।
विज्ञापन
इस पर तंज कसते हुए संजय राउत ने कहा कि संघ प्रमुख को सिर्फ बातें नहीं करनी चाहिए। उन्हें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगना चाहिए और खुद भी छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होना चाहिए। हालांकि, इस बीच छात्रों और प्रदर्शनकारियों के दवाब में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है।
यह भी पढ़ें: 'छात्रों के आगे झुकी सरकार': प्रधान के इस्तीफे पर AAP से लेकर कांग्रेस तक ने यूं घेरा, किसने क्या कहा?
इस पूरे घटनाक्रम के मुख्य बिंदु

- विवादित बयान: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि कुछ युवाओं ने पेपर लीक से पहले दुखी होने के बाद दोबारा तैयारी करके अपने प्रदर्शन में सुधार का फायदा उठाया।
- राउत का हमला: संजय राउत ने वित्त मंत्री के इस बयान को गैर-जिम्मेदाराना और जनभावनाओं के विपरीत बताया।
- पति का जिक्र: राउत ने वित्त मंत्री पर तंज कसते हुए उनके पति परकला प्रभाकर को समझदार बताया और कहा कि वे उन्हीं से बात करेंगे।
- इस्तीफे की मांग: राउत ने मांग की कि मोहन भागवत को छात्रों के हक के लिए खुद प्रदर्शन में उतरना चाहिए।