फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sanjay raut targets bjp over amit shah democracy rally hyderabad

'लोकतंत्र खत्म करने वाले अब बचाने की रैली कर रहे': अमित शाह की पदयात्रा पर राउत का तंज, राहुल पर क्या बोले?

Mon, 02 Nov 2026 01:14 PM IST
अमन मौर्या एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अमन मौर्या Updated Mon, 02 Nov 2026 01:14 PM IST
सार

शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि लोकतंत्र को नष्ट करने वाले अब इसे बचाने की रैलियां कर रहे हैं। उन्होंने रामलीला मैदान की 'इंडिया' गठबंधन रैली में भारी भीड़ का दावा किया।

विज्ञापन
sanjay raut targets bjp over amit shah democracy rally hyderabad
संजय राउत, शिवसेना यूबीटी के नेता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने सोमवार को भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को खत्म करने वाले अब इसे बचाने के लिए रैलियां कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा की ओर से हैदराबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में आयोजित होने वाली 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा पर तंज कसा। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में राउत ने कहा, 'उन्हें ऐसा करने दीजिए। लोकतंत्र को नष्ट करने वाले ही इसे बचाने के लिए रैलियां निकाल रहे हैं। यह सबसे बड़ी विडंबना है। इस तरह की विडंबना दूसरे देशों में भी देखने को मिलती थी।'
विज्ञापन


राउत ने विपक्षी गठबंधन इंडिया की ओर से दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित 'चलो दिल्ली' रैली को लोकतंत्र की रक्षा से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित बताया। उन्होंने इसकी तुलना वर्ष 1974 में जयप्रकाश नारायण के समर्थन में हुई रैली से की। उन्होंने कहा कि यह रैली लोकतंत्र, संविधान, स्वतंत्रता और नागरिक आजादी को बचाने के मुद्दों पर आयोजित की गई थी। राहुल गांधी के आह्वान पर सभी विपक्षी दलों के नेता और समर्थक इसमें शामिल हुए।
विज्ञापन


रामलीला मैदान में आयोजित रैली पर क्या बोले राउत?
संजय राउत ने दावा किया कि रामलीला मैदान में आयोजित रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली की सीमाओं पर पुलिस ने बैरिकेडिंग और अन्य प्रतिबंध लगाकर लोगों को रोक दिया, जिसके कारण कई लोग रैली में शामिल नहीं हो सके। राउत ने कहा, 'रामलीला मैदान में रैली में भारी भीड़ थी। पुलिस ने सीमाओं पर बैरिकेडिंग कर लोगों को रोक दिया। अगर ऐसा नहीं होता तो पूरा दिल्ली ठहर जाता।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की ओर से इंडिया गठबंधन की रैली को फ्लॉप बताए जाने और रामलीला मैदान के आधे से भी कम भरे होने के दावे पर भी राउत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा नेताओं की देखने की क्षमता कमजोर हो गई है। उन्हें पास की चीजें दिखाई नहीं देतीं और दूर की चीजें तो वे काफी समय से नहीं देख पा रहे हैं। राउत ने चीन का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को अरुणाचल प्रदेश में चीन की घुसपैठ और लद्दाख में हो रही गतिविधियां भी दिखाई नहीं देतीं।

इंडिया गठबंधन की रैली में कौन-कौन शामिल?
दरअसल, रविवार को इंडिया गठबंधन ने दिल्ली के रामलीला मैदान में मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के विरोध में बड़ी रैली आयोजित की थी। इसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए।


राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर क्या आरोप लगाए?
रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार पर कथित वोट चोरी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्हें मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से हटाया जाएगा और जेल भेजा जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि यह प्रदर्शन देश की आवाज है और इसका संबंध किसी एक राजनीतिक दल या नेता से नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त देश की आवाज को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि विपक्ष संविधान की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed