{"_id":"698d91e4307843731705a49e","slug":"sarla-maheshwari-demise-senior-tv-journalist-passed-away-doordarshan-and-news-special-identity-know-details-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sarla Maheshwari Demise: वरिष्ठ टीवी पत्रकार सरला माहेश्वरी का निधन, दूरदर्शन पर समाचार को दिलाई थी खास पहचान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sarla Maheshwari Demise: वरिष्ठ टीवी पत्रकार सरला माहेश्वरी का निधन, दूरदर्शन पर समाचार को दिलाई थी खास पहचान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:10 PM IST
विज्ञापन
सार
दूरदर्शन की मशहूर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का 71 साल की उम्र में निधन हो गया। सरला माहेश्वरी अपनी सादगी और शालीनता से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती थीं। 70 और 80 के दशक में सरला माहेश्वरी दूरदर्शन न्यूज का चेहरा रहीं।
सरला माहेश्वरी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
वेटरन दूरदर्शन एंकर सरला माहेश्वरी का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। 80 के दशक में सरला माहेश्वरी दूरदर्शन न्यूज का जाना-पहचाना चेहरा थीं और दूरदर्शन के सबसे लोकप्रिय न्यूज एंकर्स में से एक रहीं। सरला माहेश्वरी के परिवार ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनके निधन की जानकारी दी। सरला माहेश्वरी के निधन पर कई लोगों ने गहरा शोक जताया। सरला माहेश्वरी के परिवार में उनके पति पवन माहेश्वरी और उनके बच्चे हैं। सरला माहेश्वरी का खबरें पढ़ने का शालीन अंदाज उनकी पहचान था। साथ ही माथे पर बिंदी और सलीके से पहनी गई साड़ियों के साथ सादगी से खबरें पेश करने का तरीका भी लोगों को खूब पसंद था।
दूरदर्शन ने निधन पर जताया दुख
दूरदर्शन नेशनल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर सरला माहेश्वरी के निधन पर दुख जताया। पोस्ट में लिखा गया है, 'दूरदर्शन परिवार की ओर से सरला माहेश्वरी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। वह दूरदर्शन की सम्मानित और प्रतिष्ठित समाचार वाचिका थीं, जिन्होंने अपनी सौम्य आवाज, सटीक उच्चारण और गरिमापूर्ण प्रस्तुति से भारतीय समाचार जगत में विशेष स्थान बनाया। उनकी सादगी, संयम और व्यक्तित्व ने दर्शकों के मन में गहरा विश्वास स्थापित किया।'
कौन थीं सरला माहेश्वरी?
Trending Videos
दूरदर्शन ने निधन पर जताया दुख
दूरदर्शन नेशनल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर सरला माहेश्वरी के निधन पर दुख जताया। पोस्ट में लिखा गया है, 'दूरदर्शन परिवार की ओर से सरला माहेश्वरी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। वह दूरदर्शन की सम्मानित और प्रतिष्ठित समाचार वाचिका थीं, जिन्होंने अपनी सौम्य आवाज, सटीक उच्चारण और गरिमापूर्ण प्रस्तुति से भारतीय समाचार जगत में विशेष स्थान बनाया। उनकी सादगी, संयम और व्यक्तित्व ने दर्शकों के मन में गहरा विश्वास स्थापित किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कौन थीं सरला माहेश्वरी?
- सरला माहेश्वरी ने साल 1976 में दूरदर्शन पर समाचार एंकर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 1984 तक दूरदर्शन में समाचार एंकर के रूप में काम किया और फिर ब्रिटेन चली गईं।
- वहां उन्होंने 1986 तक बीबीसी में समाचार एंकर के रूप में काम किया। बेटे के जन्म के बाद वे भारत लौट आईं और 1988 में फिर से दूरदर्शन के साथ जुड़ गईं।
- सरला माहेश्वरी अपनी खूबसूरती और सादगी के लिए जानी जाती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक बातचीत में सरला माहेश्वरी ने खुलासा किया था कि उन्हें विज्ञापनों और फिल्मों के ऑफर भी मिले थे। हालांकि उन्होंने उन ऑफर को ठुकरा दिया था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन