सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Satheesan Gov Takes Major Action Kerala Silverline Project Put on Hold A Project Already Mired in Controversy

केरल में सतीशन सरकार का बड़ा एक्शन: सिल्वरलाइन प्रोजेक्ट पर लगाई रोक, पहले से रहा विवादों में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 20 May 2026 12:47 PM IST
विज्ञापन
सार

केरल की नई सरकार ने सिल्वरलाइन प्रोजेक्ट को रद्द करने का बड़ा फैसला लिया है। इस फैसला के साथ सरकार ने उन लोगों को बड़ी राहत दी है जिन्होंने इस प्रोजेक्ट का विरोध किया था। 

Satheesan Gov Takes Major Action Kerala Silverline Project Put on Hold A Project Already Mired in Controversy
वीडी सतीशन, केरल के मुख्यमंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

केरल में नई सरकार के गठन के साथ ही बड़े फैसलों का सिलसिला शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री सतीशन ने कैबिनेट बैठक के बाद राज्य के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। अब इस नई सरकार ने विवादों में रहे सिल्वरलाइन प्रोजेक्ट को पूरी तरह से बंद करने का निर्णय लिया है। फिलहाल इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण की अधिसूचना को भी रद्द कर दिया गया है।


सरकार ने उन लोगों को बड़ी राहत दी है जिन्होंने इस प्रोजेक्ट का विरोध किया था। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी मामलों को वापस लेने की सिफारिश करने का फैसला किया है। इसके साथ ही, युवाओं के लिए भी एक अच्छी खबर आई है। पब्लिक सर्विस कमीशन (PSC) की रैंक लिस्ट की वैधता अब 30 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिल्वरलाइन प्रोजेक्ट क्या है?
सिल्वरलाइन प्रोजेक्ट पिछली पिनराई विजयन सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना थी। इसकी अनुमानित लागत लगभग 64,000 करोड़ रुपये थी। पिछली सरकार का दावा था कि यह प्रोजेक्ट केरल के दो छोरों को जोड़ने का काम करेगा और राज्य के विकास के लिए जरूरी है। हालांकि, कांग्रेस और भाजपा समेत कई विपक्षी दल और पर्यावरण प्रेमी इसका लगातार विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos


क्यों हो रहा था विरोध?
विरोध करने वालों में भाजपा, कांग्रेस दल के नेता समेत पर्यावरण संरक्षणकर्ता शामिल हैं। विरोध प्रदर्शन करने वालों का कहना थी कि इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचेगा क्योंकि यह प्रोजेक्ट वेटलैंड्स, धान के खेत और केरल की पहाड़ियों से होकर गुजरेगा। इसलिए इस प्रोजेक्ट का बुरा असर पर्यावरण पर पड़ेगा। इतना ही नहीं, इस प्रोजेक्ट के कारण 20 हजार से लोग बेघर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed