Waqf Law: नकवी बोले- वक्फ कानून 'लूटने वाली सेना' पर सर्जिकल स्ट्राइक है, किसी धर्म को नहीं होगा नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों की निंदा की है। उन्होंने कहा कि संसद में कानून पर चर्चा के दौरान 'तथ्यों के अभाव' से जूझ रहे थे, वे अब सड़कों पर हंगामा कर रहे हैं। ये कानून लूट मचाने वाली सेना पर मोदी सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक है।
पूर्व अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि वक्फ (संशोधन) अधिनियम लूटने वाली सेना पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' है। उन्होंने कहा कि एक तरफ जो लोग व्यवस्थित लूट में लगे थे, वे असहाय हो गए हैं, वहीं दूसरी तरफ, 'तुष्टीकरण में माहिर' लोग रो रहे हैं। नकवी ने कहा कि वक्फ (संशोधन) अधिनियम आस्था की रक्षा और वक्फ प्रणाली में सुधार के लिए है।
उन्होंने कहा, यह अधिनियम किसी धर्म के लिए नहीं बल्कि देश के लिए है। यह किसी धर्म या धार्मिक स्थल को नुकसान नहीं पहुंचाता है। नकवी ने कहा कि यह अधिनियम मौजूदा वक्फ व्यवस्था के भ्रम, विरोधाभास और संघर्ष को दूर करेगा तथा सुधार और सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त करेगा। भाजपा नेता ने कहा, जो लोग संसद में वक्फ संशोधनों पर चर्चा के दौरान तर्क की कमी और तथ्यों के अभाव से जूझ रहे थे, वे अब सड़कों पर हंगामा कर रहे हैं। इन लोगों ने संवैधानिक सुधार पर सांप्रदायिक हमला किया है।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज: 'बाबा साहब और चौधरी चरण सिंह को नहीं दिया भारत रत्न', सैनी सरकार की तारीफ की
#WATCH | Delhi: BJP national spokesperson Syed Shahnawaz Hussain says, "Waqf was formed with a motive but thousands of acres of land were looted. The manner in which loot was allowed in the name of Waqf...Now the Waqf Amendment Act that has been brought will benefit the poor… pic.twitter.com/73BQCsbqOf
मुसलमानों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होने वाला है- हुसैन
वहीं वक्फ कानून का समर्थन करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि वक्फ की जायजाद जिस मकसद के लिए वक्फ की गई थी। उस हजारों एकड़ जमीन को सिर्फ लूटने का काम किया गया। जिस तरह वक्फ के नाम पर लूट की छूट मिली। वक्फ के अंदर के लोगों ने वक्फ को जमकर लूटा है। अब जो वक्फ संशोधन अधिनियम लाया गया है, उससे गरीब मुसलमान, पसमांदा मुसलमान, महिलाएं और विधवाओं को फायदा होगा।
हुसैन ने कहा कि, इससे मुसलमानों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होने वाला है। मस्जिदों, दरगाहों और कब्रिस्तानों की एक इंच जमीन भी नहीं जाने वाली है। लेकिन देश में चंद लोगों ने मुस्लिम समुदाय को भड़काने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी और उसका इकोसिस्टम खेल खेल रहा है, हम उनका पर्दाफाश करेंगे। वक्फ बोर्ड अब प्रभावी हो गया है। इसे हर जगह लागू किया जाएगा। मुर्शिदाबाद और बंगाल में जिस तरह से लोगों को भड़काया और गुमराह किया जा रहा है, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। इसलिए देश के लोगों को पीएम की बातों पर भरोसा करना चाहिए। वक्फ संपत्तियों से गरीब मुसलमानों को फायदा होगा।"
ये भी पढ़ें: Mehul Choksi Arrested: भगोड़ा मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, भारत की प्रत्यर्पण की अपील के बाद कार्रवाई
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.