{"_id":"6a0d62b0db8b082595042693","slug":"sharad-pawar-praise-pm-modi-said-he-is-working-to-protect-india-prestige-on-global-stage-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sharad Pawar: शरद पवार ने कही पीएम मोदी की तारीफ, बोले- वे भारत का मान बढ़ाने में जुटे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sharad Pawar: शरद पवार ने कही पीएम मोदी की तारीफ, बोले- वे भारत का मान बढ़ाने में जुटे
पीटीआई,मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 20 May 2026 12:58 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी और शरद पवार
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एनसीपी (एसपी) नेता शरद पवार ने एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। मंगलवार शाम मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में पवार ने कहा कि राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए। शरद पवार ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, पीवी नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह ने भी हमेशा देश के भविष्य और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।
एनसीपी एसपी प्रमुख ने कहा, 'राजनीतिक मतभेद भारत की प्रतिष्ठा की रक्षा के आड़े नहीं आने चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी विदेशों में देश के सम्मान को बनाए रखने के लिए काम कर रहे हैं। हमारी राजनीतिक सोच अलग हो सकती है, लेकिन राष्ट्रहित सबसे ऊपर होना चाहिए।' राज्यसभा सदस्य शरद पवार ने पुणे स्थित लक्ष्मणराव गुट्टे ग्रामीण विकास फाउंडेशन द्वारा आयोजित पूर्व पदाधिकारियों के सम्मान समारोह के दौरान अपने संबोधन में ये बातें कही।
Trending Videos