सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shashi Tharoor taunts Politics intensifies over Keralas name change says What will happen people of Kerala now

केरल का नाम बदलने पर सियासत तेज: शशि थरूर ने कसा तंज, कहा- अब अंग्रेजी में केरल के लोगों का क्या कहा जाएगा?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: हिमांशु चंदेल Updated Tue, 24 Feb 2026 03:32 PM IST
विज्ञापन
सार

केरल का नाम बदलने पर केरलम सियासत तेज हो गई है। केरल विधानसभा दो बार यह प्रस्ताव पारित कर चुकी है। आज कैबिनेट में भी इस बिल को मंजूरी मिल गई। हालांकि कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पहले ही इस मुद्दे पर एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में पूछा कि नाम बदलने के बाद केरलाइट शब्द का क्या होगा?
 

Shashi Tharoor taunts Politics intensifies over Keralas name change says What will happen people of Kerala now
सांसद शशि थरूर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

केरल का नाम बदलकर केरलम करने की पहल पर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। केंद्र सरकार इस प्रस्ताव को कैबिनेट में पास कर चुकी है। इससे पहले ही संभावित चर्चा के बीच तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस मुद्दे पर तंज कसते हुए नया सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने पूछा कि अगर राज्य का नाम केरलम हो गया तो अंग्रेजी में केरल के लोगों को क्या कहा जाएगा। उनके इस बयान से नाम बदलने की बहस को नया मोड़ मिल गया है।
Trending Videos


दरअसल, केरल विधानसभा दो बार प्रस्ताव पारित कर चुकी है, जिसमें केंद्र से संविधान में संशोधन की मांग की गई है। मांग यह है कि राज्य का नाम उसकी मलयालम वर्तनी के अनुसार केरलम किया जाए और इसे आठवीं अनुसूची की सभी भाषाओं में लागू किया जाए। अब केंद्र की कैबिनेट ने भी नाम बदलने वाली मांग पर मुहर लगा दी है। ऐसे में आधिकारिक तौर पर राज्य का नाम बदल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Kerala: नागरिकता पर बहस के बीच केरल विधानसभा में नेटिविटी कार्ड बिल पास, जानें क्या है सरकार का उद्देश्य

थरूर का भाषाई सवाल
शशि थरूर ने सोशल मीडिया मंच पर लिखा कि नाम बदलना ठीक है, लेकिन अंग्रेजी बोलने वालों के लिए एक छोटा सा भाषाई सवाल है। उन्होंने पूछा कि केरलाइट और केरलन शब्दों का क्या होगा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि केरलमाइट किसी सूक्ष्म जीव जैसा लगता है और 'केरलमियन' किसी खनिज जैसा। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए सुझाव दिया कि नए शब्द के लिए प्रतियोगिता कराई जा सकती है।

भाजपा का समर्थन और तर्क
राज्य भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि केरलम नाम उपयुक्त है क्योंकि राज्य अपनी परंपराओं और संस्कृति की रक्षा करना चाहता है। उन्होंने कहा कि लोग बदलाव चाहते हैं और प्रदर्शन की राजनीति को आगे लाना चाहते हैं। इस मुद्दे पर सीपीएम, कांग्रेस और भाजपा तीनों दल नाम परिवर्तन के समर्थन में बताए जा रहे हैं।

अन्य वीडियो-


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article