फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shinzo Abe Death pm modi tweet a one day national mourning shall be observed on 9 july

Shinzo Abe: पीएम मोदी बोले- अपने प्यारे दोस्त के निधन से दुखी, भारत में कल एक दिन का राष्ट्रीय शोक

Fri, 08 Jul 2022 04:04 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 08 Jul 2022 04:04 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं।

विज्ञापन
Shinzo Abe Death pm modi tweet a one day national mourning shall be observed on 9 july
जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे और पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : pmo india

विस्तार

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का शुक्रवार को निधन हो गया। शुक्रवार सुबह जब वे नारा शहर में भाषण दे रहे थे तब उन पर पीछे से दो गोलियां दागीं गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं। वह एक महान वैश्विक राजनेता, प्रशासक थे। उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।'

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि शिंजो आबे के प्रति हमारे दिल में गहरा सम्मान है, इसलिए कल भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा। उन्होंने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा कि मेरे प्रिय मित्र शिंजो आबे पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।
विज्ञापन


शिंजो आबे के साथ मेरा जुड़ाव कई साल पुराना 
पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ मेरा जुड़ाव कई साल पुराना है। मैं गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें जानता था। मेरे पीएम बनने के बाद भी हमारी दोस्ती जारी रही। पीएम मोदी ने कहा कि अर्थव्यवस्था और वैश्विक मामलों पर उनकी तीक्ष्ण अंतर्दृष्टि ने हमेशा मुझ पर गहरी छाप छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक अन्य ट्वीट में टोक्यो में शिंजो आबे के साथ अपनी सबसे हालिया मुलाकात की एक तस्वीर साझा की। प्रधानमंत्री ने  भावुक होते हुए कहा कि वे हमेशा भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रयासरत रहते थे। उन्होंने अभी-अभी जापान-भारत एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था।

पीएम मोदी ने कहा कि शिंजो आबे ने भारत-जापान संबंधों को एक विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक ले जाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। शोक की इस घड़ी में पूरा भारत जापान के साथ है और हम इस कठिन क्षण में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। 

हाल में हुई मुलाकात को पीएम ने किया याद
हाल में हुई जापान यात्रा के दौरान शिंजो आबे के साथ अपना मुलाकात को याद करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि 'अपनी हाल की जापान यात्रा के दौरान, मुझे उनसे दोबारा मिलने और कई मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर मिला। उन्होंने हमेशा की तरह मजाकिया और समझदारी भरे अंदाज में मुलाकात की थी। मुझे क्या पता था कि यह हमारी आखिरी मुलाकात होगी। उनके परिवार और जापानी लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।'

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख
जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर पीएम मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी दुख व्यक्त किया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शोक जताते हुए ट्वीट किया कि 'भारत ने एक करीबी दोस्त खो दिया है जिसने भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम किया।' 


कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोले- उनके परिवार और जापान के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं
वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि 'जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं, जिन्होंने भारत-जापान संबंधों को गहरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।' उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन से गहरा दुख हुआ। भारत और जापान के बीच सामरिक संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका सराहनीय थी। वह हिंद-प्रशांत में एक स्थायी विरासत छोड़ गए हैं। उनके परिवार और जापान के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed