इनकम टैक्स छापे को लेकर शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का केंद्र पर निशाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसे लेकर उन्होंने ट्वीट भी किया- उम्मीद है कि हमारे देश का इनकम टैक्स विभाग को सरकारी गुलामी से जल्द मुक्ति मिल जाएगी। ईडी और सीबीआई के लिए भी मैं हाथ जोड़कर ऐसी ही दुआ करती हूं।
Hope the Income Tax department of our country, is saved from bonded slavery status soon.
— Priyanka Chaturvedi (@priyankac19) March 3, 2021
Same wishes for ED and CBI too 🙏🏼
बता दें कि आयकर विभाग ने बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू और फिल्मकार अनुराग कश्यप व उनके साझेदारों के घरों और कार्यालयों पर बुधवार को छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि यह छापेमारी फैंटम फिल्म्स के खिलाफ कर चोरी की जांच का एक हिस्सा है। उन्होंने बताया कि यह छापेमारी मुंबई और पुणे में 30 स्थानों पर की गई जिसमें रिलायंस एंटरटेनमेंट ग्रुप के सीईओ शुभाशीष सरकार तथा सेलिब्रिटी और प्रतिभा प्रबंधन कंपनी केडब्ल्यूएएन के कुछ अधिकारी भी शामिल हैं।
छापेमारी सुबह शुरू हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न परिसरों से दस्तावेज एवं कंप्यूटर आदि उपकरण जब्त किया गए हैं।
पन्नू और कश्यप, दोनों को कई मुद्दों पर अपने खुलकर अपने विचार रखने के लिए जाना जाता है। दोनों पुणे में शूटिंग कर रहे हैं और समझा जाता है कि छापेमारी के दौरान होने वाली प्रारंभिक पूछताछ के तहत आयकर अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की।
जिन अन्य के खिलाफ छापेमारी की गई उनमें फैंटम फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस के कुछ कर्मचारी शामिल हैं, जिसे 2018 में भंग कर दिया गया था। इसमें इसके तत्कालीन प्रवर्तक कश्यप, निर्देशक-निर्माता विक्रमादित्य मोटवाने, निर्माता विकास बहल और निर्माता-वितरक मधु मंटेना शामिल हैं।