फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sikkim: CM Prem Singh Tamang presents rs18455 crore budget

सिक्किम: सीएम प्रेम सिंह तमांग ने पेश किया 18,455 करोड़ का बजट, 'विकसित सिक्किम-2047' पर बड़ा दांव

Mon, 20 Jul 2026 10:51 PM IST
एन अर्जुन अमर उजाला ब्यूरो, गंगटोक।
अमर उजाला ब्यूरो, गंगटोक। Published by: एन अर्जुन Updated Mon, 20 Jul 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Sikkim: CM Prem Singh Tamang presents rs18455 crore budget
मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री प्रेम सिंह तमांग। - फोटो : अमर उजाला

सिक्किम सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 18,455 करोड़ रुपये का बजट पेश करते हुए राज्य को वर्ष 2047 तक उच्च आय वाली हिमालयी अर्थव्यवस्था बनाने का रोडमैप रखा है। मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सोमवार को विधानसभा में बजट पेश करते हुए बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और वित्तीय अनुशासन को विकास की प्रमुख आधारशिला बताया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बजट में इस वर्ष 5,896 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड पूंजीगत व्यय का प्रस्ताव किया गया है। सरकार का लक्ष्य दीर्घकालिक परिसंपत्तियों के निर्माण के जरिए आर्थिक विकास को गति देना है। राज्य सरकार ने सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 62,973 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया है और 13 प्रतिशत से अधिक आर्थिक वृद्धि दर बनाए रखने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


बजट में करीब 570 किलोमीटर जलवायु-अनुकूल सड़कों के निर्माण, गंगटोक के आसपास सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने, बिजली वितरण प्रणाली के आधुनिकीकरण और शहरी बुनियादी ढांचे के विस्तार की घोषणा की गई है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भालेडुंगा रोपवे एवं स्काईवॉक, सिंगशोर एडवेंचर पर्यटन परियोजना, नाथुला में पर्यटक सुविधाओं के विस्तार तथा विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर के निर्माण का भी प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य क्षेत्र में राज्य के पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज में 100 एमबीबीएस सीटों के साथ पढ़ाई शुरू करने, पहली किडनी प्रत्यारोपण (रीनल ट्रांसप्लांट) सेवा शुरू करने, महिलाओं के लिए एचपीवी स्क्रीनिंग और प्रजनन उपचार सुविधाओं के विस्तार की घोषणा की गई है।

शिक्षा के लिए कुल बजट का लगभग 15 प्रतिशत आवंटित किया गया है। वहीं, किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड फसल ऋण पर प्रभावी ब्याज दर घटाकर मात्र एक प्रतिशत करने और बड़ी इलायची उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 'मेरो अलैंची, मेरो धन' मिशन को आगे बढ़ाने की भी घोषणा की गई।


सरकार ने ई-बजट, ई-भुगतान और आधार आधारित प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) जैसी डिजिटल व्यवस्था को और मजबूत करने का भी एलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाते हुए 'विकसित सिक्किम-2047' के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed