फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sikkim extends help to nepal flood victims cm prem singh tamang launches sikkim for nepal campaign

नेपाल में बाढ़ से तबाही: मदद के लिए आगे आया सिक्किम, राहत सामग्री के साथ दल रवाना; CM तमांग ने दिखाई हरी झंडी

Mon, 31 Aug 2026 06:28 PM IST
नवीन पारमुवाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक Published by: नवीन पारमुवाल Updated Mon, 31 Aug 2026 06:28 PM IST
सार

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही के बीच सिक्किम सरकार मदद के लिए आगे आई है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने 'सिक्किम फॉर नेपाल' अभियान के तहत राहत सामग्री और चिकित्सा सहायता से लदे दल को रवाना किया।

विज्ञापन
sikkim extends help to nepal flood victims cm prem singh tamang launches sikkim for nepal campaign
राहत सामग्री के साथ दल रवाना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही के बीच सिक्किम सरकार ने पड़ोसी देश की मदद के लिए राहत अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सोमवार को ‘सिक्किम फॉर नेपाल’ अभियान के तहत राहत सामग्री और चिकित्सा सहायता लेकर जा रहे दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


नेपाल के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से बड़े पैमाने पर जन-धन की क्षति हुई है। अब तक कम से कम 788 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि सैकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं। तिब्बत-नेपाल सीमा के पास भोटेकोशी नदी का इलाका सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है। कई स्थानों पर मकान और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


नेपाल से भावनात्मक रिश्ते का हवाला
राहत दल को रवाना करते हुए मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सिक्किम नेपाल के लोगों के साथ खड़ा है। उन्होंने सिक्किम और नेपाल के बीच लंबे समय से चले आ रहे सांस्कृतिक, भावनात्मक और ऐतिहासिक संबंधों का भी उल्लेख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत दल प्रभावित इलाकों में आवश्यक वस्तुओं के साथ चिकित्सा सहायता भी पहुंचाएगा। नेपाल में अभी बचाव और राहत अभियान जारी है। लापता लोगों की तलाश के साथ प्रभावित परिवारों तक जरूरी सामान पहुंचाना प्राथमिकता बनी हुई है। नेपाल की मदद के लिए भारत के पूर्वोत्तर के अन्य राज्य भी आगे आए हैं। असम और अरुणाचल प्रदेश की ओर से भी राहत सहायता भेजी गई है। भारत सरकार की ओर से भी नेपाल को राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। सोमवार को सिक्किम की पहल के साथ नेपाल में जारी मानवीय सहायता अभियान को और मजबूती मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed