{"_id":"6a8e9873b6d5257fdc092b50","slug":"six-bodies-found-in-karnataka-vijayapura-bhutnal-lake-deceased-include-four-women-and-two-children-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक की भूतनाला झील में मिले शवों की हुई पहचान: झगड़े के बाद महिला बच्चों समेत दे दी जान, ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक की भूतनाला झील में मिले शवों की हुई पहचान: झगड़े के बाद महिला बच्चों समेत दे दी जान, ऐसे हुआ खुलासा
Wed, 26 Aug 2026 01:10 PM IST
प्रशांत तिवारी
पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:10 PM IST
सार
कर्नाटक के विजयपुरा जिले में बुधवार को भूतनाला झील में छह लोगों के शव तैरते हुए मिले। पुलिस के मुताबिक, मृतकों में चार महिलाएं और दो लड़के शामिल हैं। मौत की वजह का पुलिस ने बहुत ही चौंकाने वाला खुलासा किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के विजयपुरा जिले के आदर्श नगर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाली भूतानाला झील में छह लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। 24 अगस्त को विजयपुरा ग्रामीण पुलिस स्टेशन में लापता बच्चों और महिला के मामले में केस दर्ज किया गया था। तोरवी शांति नगर के रहने वाले शिकायतकर्ता मल्लिकार्जुन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी शोभा घर से चली गई है। बताया गया कि घर से निकलने से पहले किसी बात को लेकर उससे कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
शवों को भेजा गया बीएलडीई अस्पताल
शिकायतकर्ता की लापता पत्नी शोभा और पांच बच्चों के शव आदर्श नगर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाली भूतानाला झील में मिले। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की ओर से घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, शवों को बाहर निकालकर बीएलडीई अस्पताल भेजा गया और घटना की गहन जांच चल रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर: ‘शूट करो’ और 314 किमी दूर ढेर हुआ टारगेट: एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने सुनाया रोमांचक किस्सा
विज्ञापन
मृतकों की हुई पहचान
मृतकों में मल्लिकार्जुन जलागेरी की पत्नी 35 वर्षीय शोभा, 15 वर्षीय बेटी विद्या, 13 वर्ष की सुवर्णा, 12 वर्ष का बेटा टिप्पराया, 10 वर्ष की बेटी सानिका और 6 वर्ष का बेटा विकास शामिल है।