सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Smriti Irani may got a big ministry for defeat Congress president Rahul Gandhi in Amethi

शपथ ग्रहण समारोह में स्मृति ईरानी पर रहेंगी सबकी निगाहें, कैबिनेट में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी 

डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 30 May 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
Smriti Irani may got a big ministry for defeat Congress president Rahul Gandhi in Amethi
अमित शाह, स्मृति ईरानी - फोटो : (File)
विज्ञापन

रविवार शाम को होने जा रहे नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में इस बार सबकी नजरें स्मृति ईरानी पर लगी रहेंगी। लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने अमेठी सीट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराया है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मंत्रिमंडल में स्मृति ईरानी को बड़े मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। खास बात है कि मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में स्मृति ईरानी जब शपथ लेंगी तो उनके सामने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी बैठे होंगे।

Trending Videos


बता दें कि भाजपा खेमें में स्मृति ईरानी की जीत को खास तव्वजो दी जा रही है। ईरानी ने 2014 में भी राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गई थी। उसके बाद उन्होंने अमेठी की जनता से लगातार संपर्क साधे रखा। अमेठी की जीत के लिए उन्होंने बहुत पहले से ही अपने लक्ष्य निर्धारित कर लिए थे। कांग्रेस पार्टी को एग्जिट पोल आने के दिन तक यह आभास नहीं था कि स्मृति ईरानी अमेठी से जीत भी सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




हालांकि इस बार कांग्रेस पार्टी को यह अहसास तो था कि राहुल गांधी की जीत का अंतर कम रहेगा, लेकिन उसे सीट छिन जाने की उम्मीद कतई नहीं थी। दूसरी ओर चुनाव प्रचार के दौरान स्मृति ईरानी साफ तौर पर यह कहती हुई नजर आई कि इस बार अमेठी की जनता ने कुछ खास तय कर रखा है। नतीजों के दिन आपको पता चल जाएगा।

मंत्रालय मिले, फिर वापस लिए गए, इस बार बढ़ेगा कद

स्मृति ईरानी को 2014 में अमेठी सीट हारने के बावजूद मंत्री पद दिया गया था। वे करीब दो साल तक मानव संसाधन एवं विकास मंत्री रही। एक विवाद के चलते उन्हें दो साल से पहले ही इस मंत्रालय से हटा दिया गया। इसके बाद उन्हें कम अहमियत वाला टेक्सटाइल मंत्रालय दे दिया गया। उन्हें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भी सौंपा गया, लेकिन यहां पर भी वे फेक न्यूज को लेकर दिए अपने एक आदेश के चलते विवादों में घिर गई। पीएम मोदी ने उन्हें इस मंत्रालय से हटा दिया था।माना जा रहा है कि इस बार उन्हें कैबिनेट में अहम मंत्रालय सौंपा जाएगा।

नतीजे आने के बाद से लगातार चर्चा में स्मृति ईरानी 

Smriti Irani may got a big ministry for defeat Congress president Rahul Gandhi in Amethi
स्मृति ईरानी(File Photo) - फोटो : amar ujala

चुनाव परिणाम आने के पांच दिन बाद ही उन्होंने अमेठी के लोगों की एक पुरानी मांग पूरी कर दी। उप्र कैबिनेट द्वारा अमेठी के डिग्री कॉलेजों को अब राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से सम्बद्ध किया जाएगा। चुनाव प्रचार के दौरान अमेठी के लोगों ने स्मृति ईरानी के समक्ष यह मांग रखी थी।

चुनावी नतीजे आने के बाद अमेठी में भाजपा से जुड़े और स्मृति ईरानी के करीबी एक पूर्व ग्राम प्रधान की हत्या कर दी गई। हत्या से स्तब्ध स्मृति ईरानी पूर्व ग्राम प्रधान के घर पहुंचीं और परिजनों को ढाढस बंधाया।साथ ही उन्होंने मृतक सुरेंद्र सिंह की अर्थी को कंधा भी दिया। अर्थी को कंधा देने की उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया में जबरदस्त तरीके से वायरल हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed