सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia, Rahul and Priyanka seen together on Rajiv's death anniversary, see photos

Rajiv Gandhi: राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर वीर भूमि पहुंचा गांधी परिवार, भावुक दिखे राहुल गांधी; देखें तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: Asmita Tripathi Updated Thu, 21 May 2026 01:14 PM IST
विज्ञापन
सार

आज राजीव गांधी की 35वींं पुण्यतिथि हैं। इस मौके पर सोनिया गांधी, प्रियंका और राहुल गांधी एक साथ नजर आए। उन्होंने राजीव गांधी की समाधि स्थल पर वीरभूमि पर श्रद्धांजलि दी । देखें तस्वीरें

Sonia, Rahul and Priyanka seen together on Rajiv's death anniversary, see photos
गांधी परिवार वीरभूमि पहुंचा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज यानी 21 मई को पुण्यतिथि है। इस मौके पर गांधी परिवार और कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे 'वीर भूमि'  पहुंचे।  वीर भूमि  राजधानी दिल्ली में स्थित राजीव गांधी की समाधि है। आईए इससे जुड़ी तस्वीर देखते हैं। 

Trending Videos

Sonia, Rahul and Priyanka seen together on Rajiv's death anniversary, see photos
प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी - फोटो : पीटीआई
राजीव गांधी की आज पुण्यतिथि के मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए एक भावुक संदेश लिखा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीर साझा करते हुए कहा, 'पापा, आपने जिस कुशल, समृद्ध और मजबूत भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी मैं पूरी करूंगा। आपकी सीख, आपके संस्कार और आपकी यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Sonia, Rahul and Priyanka seen together on Rajiv's death anniversary, see photos
प्रियंका गांधी - फोटो : पीटीआई

राजधानी दिल्ली में स्थित उनकी समाधि 'वीर भूमि' पर आज सुबह एक प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। यहां कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन

Sonia, Rahul and Priyanka seen together on Rajiv's death anniversary, see photos
प्रियंका गांधी और राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वीर भूमि पहुंचकर उन्हें नमन किया और समाधि पर फूल चढ़ाए। 

यह भी पढ़ें-  मुर्शिदाबाद सीमा पर बढ़ेगी चौकसी: शुभेंदु सरकार ने BSF को दी 27 किमी जमीन, 18 किमी में लगाए जाएंगे कंटीले तार

Sonia, Rahul and Priyanka seen together on Rajiv's death anniversary, see photos
मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस अध्यक्ष - फोटो : पीटीआई
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी अपने पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Sonia, Rahul and Priyanka seen together on Rajiv's death anniversary, see photos
प्रियंका गांधी, उनके बच्चें और राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई
पूरा देश आज राजीव गांधी को याद कर रहा है और अपनी श्रद्धांजलि दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें नमन किया।

Sonia, Rahul and Priyanka seen together on Rajiv's death anniversary, see photos
प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी - फोटो : पीटीआई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन।'

Sonia, Rahul and Priyanka seen together on Rajiv's death anniversary, see photos
मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी - फोटो : पीटीआई
बता दें कि, राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। 
यह भी पढ़ें- Tamil Nadu: 'कार्यकर्ताओं की 59 साल की वफादारी का तोहफा है ये', विजय कैबिनेट में जगह मिलने पर बोली कांग्रेस
 
Sonia, Rahul and Priyanka seen together on Rajiv's death anniversary, see photos
मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी - फोटो : पीटीआई
उन्होंने 31 अक्टूबर 1984 से 2 दिसंबर 1989 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की। 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में उनकी हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed